Bihar

सम्राट चौधरी ने विधानसभा में पेश किया 3 लाख 17 हजार करोड़ का बजट; शिक्षा पर 60974, स्वास्थ्य पर 20335 करोड़ रुपये खर्च

बिहार वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने साल 2025 का बजट विधानमंड के पटल पर रखा। उन्होंने बताया कि 2005 में जब नीतीश कुमार की सरकार बनी थी तो मात्र 23 हजार 8 सौ करोड़ का प्रावधान किया गया था। डबल इंजन सरकार के चालू वित्तीय वर्ष के बजट का आकार तीन लाख 17 हजार करोड़ रुपए का है।

उन्होंने कहा कि बिहार के समग्र विकास के लिए उनकी सरकार प्रतिबद्ध है और इसमें केंद्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के बजट में बिहार पर खास ध्यान देने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार जताया।

वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार इस वित्तीय वर्ष में 22819 करोड़ रुपये का लोन चुकाएगी। इसमें से 1600 करोड़ केंद्र को देना है। बाकी पहले के लोन के हैं। पंचायती राज निकाय के लिए 4012 करोड़ और नगर निकाय के लिए 2160 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया गया है। बिहार को केंद्र से टैक्स हिस्सेदारी के रूप में इस साल 1 लाख 38 हजार 515 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है। यह पिछले साल के 1.13 लाख करोड़ की तुलना में ज्यादा है।

उन्होंने बताया कि बजट में शिक्षा विभाग पर 60974 करोड़ रुपये, स्वास्थ्य विभाग पर 20335 करोड़ रुपये, सड़कों पर 17908 करोड़ रुपये, गृह विभाग को 17831 करोड़, ग्रामीण विकास के लिए 16043 करोड़, ऊर्जा विभाग को 13484 करोड़, समाज कल्याण विभाग, एससी एसटी, अल्पसंख्यक, पिछड़ा, अति पिछड़ा 13 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि दी जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बालू-गिट्टी व्यवसायी के संदिग्ध मौ’त मामले में पत्नी के आवेदन पर मुफस्सिल थाने में ह’त्या की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड-31 स्थित पासवान टोला में दो दिनों पूर्व…

8 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में किशोर को किया विधि-विरुद्ध

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने शनिवार को एक किशोर को चोरी के आरोप पकड़ा…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के उजियारपुर में युवक से साइबर ठगी, ₹1.12 लाख की ठगी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव निवासी हरेराम सहनी के…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में जीविका की राशि में 1.11 करोड़ रुपये का गबन, बैंक मित्र पर लगा गंभीर आरोप

समस्तीपुर : जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ऋण की किस्त की राशि में…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में चल रहे अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, बेगूसराय की टीम बनी विजेता

समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर की मेजबानी में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के तत्वावधान…

12 घंटे ago