Samastipur

समस्तीपुर-मुसरीघरारी पथ पर मोहनपुर पुल के पास दो कार के बीच आमने-सामने की टक्कर, दो घायल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर पुल के पास रविवार की देर शाम दो कार के बीच हुए आमने-सामने की टक्कर में में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें डायल 112 पुलिस टीम के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दोनों जख्मी की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समर्था निवासी प्रमोद कुमार ठाकुर के पुत्र आशुतोष कुमार व सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखड़ा निवासी विनोद झा के पुत्र उत्पल झा के रूप में हुई है। दोनों के गंभीर स्थिति को देख डॉक्टर ने उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया।

लेकिन वहां पहुंचे परिजन उन्हें इलाज के लिए शहर के ही एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के संबंध में बताया गया है कि दोनों कार समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ पर तेज रफ्तार में जा रही थी इसी बीच मोहनपुर पुल के पास अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गई।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

3 घंटे ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

7 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

8 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

8 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

10 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

11 घंटे ago