Samastipur

समस्तीपुर: डेढ़ एकड़ में लगी सरसों की फसल में उपद्रवियों ने लगाई आग, किसान को हुआ भारी नुकसान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत पचभिंडा के खेत में जमा की गई सरसों की फसल को उपद्रवियों ने सोमवार की देर रात्रि को आग के हवाले कर दिया। इस बाबत पीड़ित किसान पुरुषोत्तमपुर निवासी विमल प्रसाद सिंह के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना के बारे में बताया जाता है कि उक्त किसान के द्वारा करीब डेढ़ एकड़ में लगी सरसों की फसल को काटकर खेत में जमा किया गया था। रास्ता खाली होने का इंतजार हो रहा था। रास्ता खाली होने के बाद उसे ढोकर अपने घर लाया जाता लेकिन सोमवार की रात्रि को उसमें आग लगा दी गई।

इस घटना में किसान को करीब डेढ़ लाख रुपया की क्षति होने की बात बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे दर्जनों किसानों ने इस घटना पर दुख जाहिर करते हुए किसानों के लिए काफी नुकसानदायक बताया। इस बाबत पीड़ित किसान के द्वारा थानाध्यक्ष को आवेदन सौंप कर कार्रवाई की मांग की गई है।थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

5 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

5 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

7 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

12 घंटे ago