Samastipur

होली में जाना है घर, समस्तीपुर रेलवे चला रही स्पेशल ट्रेनें, यहां क्लिक कर देखें टाइम-टेबल 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनज़र रेलवे द्वारा समस्तीपुर मंडल के स्टेशनों से कई होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है। इसमें गाड़ी संख्या 03046 रक्सौल – हावड़ा होली स्पेशल रक्सौल से 14.03.2025 को 17:30 बजे खुलेगी एवं हावड़ा अगले दिन 10:45 बजे पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04013 जयनगर – आनंद विहार होली स्पेशल दिनांक 14.03.2025 एवं 18. 03.2025 को जयनगर से 17:00 खुलेगी एवं अगले दिन 19:55 पर आनंद विहार पहुंचेगी।

इसके अलावे गाड़ी संख्या 04025 रक्सौल – दिल्ली होली स्पेशल 14.03.2025 एवं 21.03.2025 को रक्सौल से 22:00 बजे खुलेगी एवं अगले दिन दिल्ली 17:45 बजे पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04065 सहरसा – नई दिल्ली होली स्पेशल दिनांक: 14.03.2025 को 23:55 बजे सहरसा से खुलेगी एवं अगले दिन 23:30 पर नई दिल्ली पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04501 जयनगर – सरहिंद होली स्पेशल दिनांक: 14.03.2025 एवं 18.03.2025 को जयनगर से 23:30 बजे खुलेगी एवं सरहिंद 5:15 पर पहुंचेगी।

इसके अलावे गाड़ी संख्या 04601 सहरसा अमृतसर होली स्पेशल दिनांक 14.03.2025 को सहरसा से 10:00 बजे खुलेगी एवं अमृतसर 18 बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगी। इसके अलावे गाड़ी संख्या 04011 दरभंगा- दिल्ली 14.03.2025 एवं 19.03.2025 को दरभंगा से 18:00 खुलेगी एवं अगले दिन दिल्ली 16:35 पर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04015 दिनांक 15. 03.2025 एवं 19.03.2025 को सीतामढ़ी से 5:00 बजे खुलेगी एवं अगले दिन आनंद विहार 6:00 बजे पहुंचेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

2 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

5 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

5 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

16 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

17 घंटे ago