Samastipur

काले रंग की हैरियर को पुलिस ने रुकवाया, अंदर बैठे समस्तीपुर के लोग दिखाने लगे धौंस, गेट खुलते ही सबकी बत्ती गुल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

गोपालगंज/समस्तीपुर : गोपालगंज जिले में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान जैसे ही एक काले रंग की हैरियर कार को रुकवाया तो हड़कंप मच गया। दरअसल हैरियर कार में बैठे लोग पुलिस को ही धौंस दिखाने लगे। इसके बाद जब पुलिस ने सख्ती दिखाई और कार का गेट खुलवाकर अंदर की तलाशी ली तो हैरान रह गयी। दरअसल महंगी और लग्जरी कार के जरिए बिहार में बड़ा कांड किया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने कार में सवार लोगों को पकड़ लिया।

दरअसल गोपालगंज में उत्पाद टीम ने शराब तस्करी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हैरियर कार को जब्त किया. जिसमें बड़ी मात्रा में शराब लादी गई थी. यह कार्रवाई नगर थाना क्षेत्र के बसडीला गांव में की गई. उत्पाद टीम ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें समस्तीपुर के गुड्डू कुमार, वीरचन्द्र राय और फतेह आलम शामिल हैं। उनके पास से 310 लीटर शराब बरामद की गई, जो उत्तर प्रदेश से तस्करी कर लायी गई थी।

गोपालगंज उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि इस मामले में शराबबंदी कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तीनों तस्करों को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है, जब लग्जरी गाड़ियों में शराब की तस्करी की गई हो। इससे पहले भी ऐसी कई लग्जरी गाड़ियों में शराब पकड़ी जा चुकी है।

‘महंगी और लग्जरी गाड़ियों में पुलिस नहीं पकड़ेगी’

तस्करों का मानना था कि महंगी और लग्जरी गाड़ियों में शराब की तस्करी करने से पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाएगी, लेकिन पुलिस और उत्पाद टीम ने उनके मंसूबों को हर बार नाकाम किया है। हैरियर में सवार तस्करों ने पहले खुद को अधिकारी बनकर धौंस दिखाया, उसके बाद गाड़ी की जब जांच हुई तो लाखों की विदेशी शराब मिली और उत्पाद टीम तुंरत तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि शराब तस्करी के खिलाफ यह निरंतर अभियान जारी रहेगा और पुलिस को चकमा देने के लिए कोई भी नया तरीका कामयाब नहीं होगा। यह गिरफ्तारी शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है, जो समाज में शराबबंदी को लेकर जागरूकता फैलाने के प्रयासों को और मजबूत करता है।

Avinash Roy

Recent Posts

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

8 मिनट ago

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

8 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

9 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

9 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

10 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

12 घंटे ago