Samastipur

रेलवे भर्ती बोर्ड ने रद्द की एएलपी सीबीटी-2 की शिफ्ट-1 व 2 की परीक्षा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : शहर के आदर्श नगर स्थित एक आनलाइन परीक्षा केंद्र पर बुधवार को रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के सीबीटी-2 स्टेज की परीक्षा का शिफ्ट-1 और शिफ्ट-2 का एग्जाम कैंसिल कर दिया गया है। उक्त परीक्षा केंद्र पर लगभग 380 परीक्षार्थी थे। बताया जा रहा है कि परीक्षा केंद्र में पहली शिफ्ट के दौरान परीक्षार्थी सिस्टम पर काफी देर तक बैठे रहे लेकिन सर्वर पर प्रश्न ही नहीं आया। इस बीच छात्र आक्रोशित हुए लेकिन स्थानीय मुफस्सिल थाना व आरपीएफ की टीम ने छात्रों को समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया।

इस दौरान मुफस्सिल थाना के दरोगा राहुल कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश कुरेसिया, इंस्पेक्टर राजेश कुमार, सब-इंस्पेक्टर पीके चौधरी समेत अन्य जवान मौजूद रहे। बता दें कि यह समस्या अन्य शहरों व राज्यों में भी हुई जिसके बाद रेलवे भर्ती बोर्ड ने 19 मार्च की परीक्षा का शिफ्ट-1 और शिफ्ट-2 का एग्जाम कैंसिल कर दिया है। परीक्षा की नई तिथियां बाद में जारी होंगी।

आरआरबी ने इस संबंध में नोटिस जारी कर कहा, ‘तकनीकी समस्याओं के कारण 19.03.2025 (शिफ्ट-1 और 2) को निर्धारित परीक्षा उन केंद्रों के लिए पुनर्निर्धारित की जा रही है जहां परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी। परीक्षा की नई तिथि जल्द ही जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखें।’

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

6 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

7 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

16 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

17 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

20 घंटे ago