Samastipur

बिहार दिवस पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन; बैडमिंटन में अंशिका, इशांत व हर्ष राज विजयी, बास्केटबॉल में DAV चैंपियन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : बिहार दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन समस्तीपुर के द्वारा जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शहर के पटेल मैदान में किया गया। इस प्रतियोगिता में समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के 30 विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 के बैडमिंटन, बास्केटबॉल एवं वॉलीबॉल खेल प्रतिस्पर्धा में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

पटेल मैदान स्थित इंडोर हॉल में खेले गए बैडमिंटन प्रतियोगिता में 45 खिलाड़ियों के बीच एकल एवं युगल स्पर्धा कराई गई जिसमें बालक एकल वर्ग के फाइनल में समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के हर्ष राज ने डीएवी के जूनियर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ईशांत राज को करें मुकाबले में 21-19, व 21-17 से पराजित कर चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम किया।

वहीं युगल मुकाबले के फाइनल में ईशांत राज एवं हर्ष राज की जोड़ी ने ऋषभ राज एवं आदित्य चौधरी की जोड़ी को 21-15 व 21-19 से हराकर विजेता का ताज अपने नाम किया। जबकि महिला एकल वर्ग के फाइनल में बिरसिंहपुर की अंशिका आर्य ने डीएवी की न्यासा चंदेल को 21-17, 21-18 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। इसी तरह पटेल मैदान आउटडोर में खेले गए वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भुसारी जितवारपुर ने डढ़िया रामकृष्ण को 25-20, व 25-15 से हराया।

इधर लाल कोठी परिसर में खेले गए बास्केटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में डीएवी ए की टीम ने डीएवी बी की टीम को 25-19 व 25-18 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में जिला खेल पदाधिकारी आकाश, कार्यालय सहायक वरुण कुमार सिंह, बिहार बैडमिंटन संघ के नवीन कुमार एवं चयनकर्ता शिक्षक सुभीत कुमार सिंह व राहुल कुमार ने संयुक्त रूप से सभी विजेता एवं उपविजेता को चमचमाती ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। अवसर पर खेल शिक्षक राजीव कुमार तिवारी, अंशु कुमार सिन्हा, नेशनल रेफरी राजेश कुमार, विग्नेश कुमार, निखिल कुमार, अनिल कुमार आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

7 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

7 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

16 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

17 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

20 घंटे ago