समस्तीपुर शहर की मुख्य सड़को पर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर : होली पर्व के दौरान शान्ति व्यवस्था में बनाए रखने के उदेश्य से गुरुवार को शहर की मुख्य सड़को पर वरीय अफसरो के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। सदर एसडीओ दिलीप कुमार, एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय, नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव के साथ भारी संख्या में पुलिस जवानों ने शहर की मुख्य सड़को पर मार्च किया। पदाधिकारियों व जवानों के द्वारा फ्लैग मार्च के माध्यम से होली पर्व व रमजान के दौरान शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आमजनों से अपील की गयी। होली पर्व को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर आमजनों से सौहार्दपूर्ण पर्व मनाने की अपील की गई।