Samastipur

समस्तीपुर: प्रेमी की जमीन में हुआ विवाहित प्रेमिका का अंतिम संस्कार, 7 वर्षीय बेटी ने दी मुखाग्नि

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/चकमेहसी : समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगौर गांव में बुधवार को चार दिन से प्रेमी के घर पर रखी लाश का भारी मशक्कत के बाद संस्कार कर दिया गया। घटना स्थल मुजफ्फरपुर जिले का हत्था ओपी है। जबकि युवक का घर समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना में है। बता दें कि महिला के परिजन लाश ले जाकर प्रेमी के दरवाजे पर रख दिया था।

हत्था ओपी व चकमेहसी पुलिस के साथ सीओ शशिरंजन, पुलिस निरीक्षक नीरज तिवारी के समक्ष समझौता के बाद मृत मनीषा की सात वर्षीय पुत्री सोनाली कुमारी ने मुखाग्नि देकर प्रेमी बाबुल कुमार की जमीन में ही जलाया। मौके पर पहुंचे बेंगलुरु से मृत मनीषा की मां शोभा देवी ने हत्या का आवेदन देकर प्रेमी के अलावा के घर के पांच लोगों को आरोपित किया है।

हत्था ओपी प्रभारी शोभित यादव ने बताया कि मृतका की मां के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है। परिजनों का बताना है कि मनीषा की शादी लगभग आठ वर्ष पूर्व मुजफ्फरपुर जिला के पुनस गांव में की गई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से वह अपने ससुराल में असहज थी। जिसको लेकर कई बार तनावपूर्ण माहौल भी उत्पन्न हुआ।

उसकी शादी के बाद लड़का बाबुल की भी शादी कल्याणपुर थाना क्षेत्र में ही कर दी गई। मनीषा की एक पुत्री है। वहीं बाबुल की शादी के उपरांत एक पुत्र व पुत्री है। मनीषा प्रेम- प्रसंग को लेकर कई बार बाबुल के घर आ धमकी थी। गांव वालों की मानें तो कई दिनों तक बाबुल के घर में भी रही थी। इस बात को लेकर गतिरोध कायम होने पर वह घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद इस तरह की घटना सामने आयी है। मनीषा के परिजनों की माने, तो उसके प्रेमी के परिजनों द्वारा हत्या कर उसके घर में लाश लटका दिया गया। जबकि बाबुल के परिजनों का बताना है कि उसने आत्महत्या की है।

Avinash Roy

Recent Posts

एक ही दल के दो नेताओं में अदावत! सिनेमा हॉल संचालक पर फायरिंग मामले में लोजपा(रा) नेता की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अनुरूप सिनेमा के पास मंगलवार की रात…

9 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी पर पुल निर्माण की मांग तेज, नाव के सहारे आवागमन को मजबूर ग्रामीण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत शोभन पंचायत के सामने बूढ़ी गंडक नदी…

10 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘आहट’ के तहत 7 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक बाल तस्कर भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन आहट के तहत…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में ‘महिला आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम में 100 से अधिक मामलों की हुई सुनवाई

समस्तीपुर : बिहार राज्य महिला आयोग की ओर से गुरुवार को सर्किट हाउस में 'महिला…

10 घंटे ago

15 दिनों में डीजे मुक्त होगा बिहार, विधान परिषद में नीतीश सरकार ने किया ऐलान, गलती की तो …

बिहार में बरात या अन्य आयोजनों में डीजे संगीत पर पूरी तरह रोक लगा दी…

14 घंटे ago