Samastipur

समस्तीपुर: ई-शिक्षा कोष से हटेगा मृत व सेवानिवृत्त शिक्षकों का नाम, DPO (स्थापना) ने सभी BEO को जारी किया पत्र

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- ई-शिक्षाकोष पोर्टल से मृत, सेवानिवृत्त, सेवा से बर्खास्त हुए, त्याग पत्र दिए हुए शिक्षकों का नाम हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। इसको लेकर डीपीओ स्थापना कुमार सत्यम ने सभी बीईओ को पत्र जारी कर ऐसे शिक्षकों को चिन्हित कर उनका नाम तीन दिनों में डीपीओ स्थापना कार्यालय को भेजने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़े : समस्तीपुर में ई-शिक्षा कोष एप की गड़बड़ी से हजारों शिक्षकों पर गिरी गाज, मृतकों से भी स्पस्टीकरण

जारी निर्देश में बीईओ से कहा गया है कि उनके प्रखंड अन्तर्गत बहुत से प्रधानाध्यापक सहित शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं किया जा रहा है। उपस्थति दर्ज नहीं करने वाले संबंधित शिक्षकों से जिला स्तर से स्पष्टीकरण की मांग भी की गई है।

डीपीओ स्थापना को ऐसा संज्ञान प्राप्त हुआ है कि ई-शिक्षाकोष पर बहुत से ऐसे शिक्षक/शिक्षिका का नाम मृत्यु, सेवानिवृत्ति, त्याग-पत्र, बर्खास्तगी एवं अन्य कारण के बावजूद भी दर्ज है। जिलान्तर्गत ऐसे शिक्षक/शिक्षिकाओं को चिन्हित करते हुए उनका नाम ई-शिक्षाकोष पोर्टल से हटाया जाना आवश्यक है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: दो पत्नियों को छोड़ तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति, प्रेमी के 4 और प्रेमिका के 2 बच्चे परेशान

बिहार के जहानाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक…

41 मिनट ago

समस्तीपुर जिला कोषागार का DM ने किया निरीक्षण, वित्तीय अभिलेखों और भुगतान कार्यों की समीक्षा की

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान…

5 घंटे ago

आज 57 वर्ष का हुआ समस्तीपुर रेल मंडल, बदलते दौर के साथ विकास की नई पटरी

समस्तीपुर : छोटी लाइन और सीमित सुविधाओं से शुरू हुआ समस्तीपुर रेल मंडल का सफर…

6 घंटे ago

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

21 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

23 घंटे ago