समस्तीपुर : उत्तराखंड में हुए लाखों रुपए के एक साइबर फ्रॉड मामले की जांच व उसमें संलिप्त एक युवक की तलाश में उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाने की पुलिस बुधवार को समस्तीपुर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार साइबर फ्रॉड की घटना में उस युवक के मोबाइल का इस्तेमाल हुआ था। मोबाइल लोकेशन के आधार पर ही पुलिस समस्तीपुर पहुंची थी।
सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड पुलिस समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के गोला रोड के रहने वाले एक युवक को तलाशने पहुंची हुई थी। इस दौरान स्थानीय नगर थाने की पुलिस के सहयोग से उसके पहचान का सत्यापन व नोटिस तामीला करने के लिए गई हुई थी। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि एक साइबर फ्राॅड के मामले में जांच के लिए उत्तराखंड पुलिस पहुंची थी। स्थानीय नगर पुलिस के द्वारा सहयोग किया जा रहा है।
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान…
समस्तीपुर : छोटी लाइन और सीमित सुविधाओं से शुरू हुआ समस्तीपुर रेल मंडल का सफर…
समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…