Samastipur

राज्य स्तरीय विज्ञान दिवस प्रतियोगिता में समस्तीपुर जिले के बच्चे लेंगे भाग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- राज्य स्तरीय विज्ञान दिवस प्रतियोगिता में जिला से प्रतिभागियों के चयन को लेकर आरएसबी इंटर विद्यालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें निबंध, लिखित क्विज एवं वक्तृत्व प्रतियोगिता शामिल था। नौंवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए निबंध प्रतियोगिता तथा ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं के लिए लिखित क्विज एवं वक्तृत्व प्रतियोगिता में भाग लिया।

डीपीओ एसएसए मानवेंद्र कुमार राय, बिहार शिक्षा परियोजना के संभाग प्रभारी अर्जुन कुमार के मार्गदर्शन में इसका आयोजन किया गया था। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, लिखित क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान व वक्तृत्व प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वक्तृत्व प्रतियोगिता में उमावि गंगसारा, सरायरंजन की छात्रा रानी कुमारी प्रथम स्थान, उवि पूसा की छात्रा प्रज्ञा शर्मा द्वितीय स्थान तथा उउमा खजूरी, कल्याणपुर की छात्रा अंशिका कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त की।

वक्तृत्व प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली उमावि गंगसारा की छात्रा रानी कुमारी प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी तथा प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। निबंध प्रतियोगिता में उमावि दिघरा, पूसा की छात्रा प्रथम, उउमावि खजूरी, कल्याणपुर की छात्रा मासूमा परवीन द्वितीय, राजकीय कृत उच्च मावि जगतसिंहपुर, समस्तीपुर के छात्र आदर्श कुमार ने तृतीय प्राप्त किया।

लिखित क्विज प्रतियोगिता में उमावि विशनपुर बथुआ, पूसा की छात्रा मुस्कान कुमारी प्रथम, राज्यकीय कृत उमावि जगतसिंहपुर, समस्तीपुर के छात्र सुशांत कुमार द्वितीय, उउमावि खजूरी, कल्याणपुर की छात्रा ईशा भारती तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध एवं लिखित क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता छात्र-छात्रा अपने मार्गदर्शक शिक्षक-शिक्षिका के साथ 28 फरवरी को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सीधे भाग लेंगे। वक्तृत्व प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी व प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंग। मौके पर शिक्षक विकास गुप्ता, कृतिकी आनंद, पूजा कुमारी तथा मो. शफीक शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

21 मिनट ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

40 मिनट ago

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

10 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

10 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

10 घंटे ago