समस्तीपुर :- बिहार पुलिस मुख्यालय (कार्मिक एवं कल्याण प्रभाग) द्वारा जिले में पदास्थापित कई पुलिस कर्मियों का चिकित्सीय एवं अन्य आधार पर स्थानान्तरण किए जाने के अभ्यावेदन को स्वीकृत करते हुए विकल्प में दिए गए उनके पदस्थापन जिले स्थानान्तरण किया गया है। इसमें दो जमादार व दो सिपाहियों का स्थानान्तरण किया गया है।
इसमें, सअनि बांके बिहारी राय को सारण, सअनि रामबाबू शुक्ला को पटना, सिपाही विकास कुमार सिंह को पटना एवं महिला सिपाही सुगंति कुमारी को गया जिला स्थानान्तरण किया गया है। यह स्थानान्तरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
बता दें कि इन पुलिस कर्मियों ने चिकित्सीय एवं अन्य आधार पर स्थानान्तरण के लिए अभ्यावेदन विभाग को समर्पित किया था। इसमें, उन्होंने नव पदस्थापन जिले का विकल्प भी दिया था। कार्मिक एवं कल्याण प्रभाग के द्वारा उनके अभ्यावेदन पर विचार के लिए एक समिति भी गठित की गई थी। साथ ही चिकित्सीय आधार पर स्थानान्तरण संबंधी प्राप्त अभ्यावेदनों में संलग्नित चिकित्सीय कागजातों का मूल्यांकन व स्क्रीनिंग के लिए चिकित्सीय दल का गठन किया गया था।
जिसके बाद चिकित्सीय दल द्वारा समर्पित कोटिवार अनुशंसा के आधार पर रिक्ति की उपलब्धता तथा संगत प्रावधानों के तहत उनके अभ्यावेदनों की अनुशंसा को लेकर गठित समिति ने विचार उपरांत तत्काल प्रभाव से उनका स्थानांतरण कर दिया। वहीं, संबंधित कार्यालय प्रधानों को स्थानान्तरित कर्मियों को विरमित करने से पूर्व उनके सेवाभिलेख की जांच करने के बाद ही जिलादेश निर्गत करने की कार्रवाई होगी।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…