Samastipur

समस्तीपुर पुलिस द्वारा स्पीडी ट्रायल चलाकर 6 बदमाशों को दिलायी गई सजा, SP ने क्या कुछ बताया पढ़ें…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : अपराधियों को जल्द-से-जल्द सजा दिलाने के मामले में स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलाने को लेकर समस्तीपुर पुलिस लगातार काम कर रही है। समस्तीपुर पुलिस कार्यालय से प्राप्त सूची के अनुसार जिले में 270 मामलों में स्पीडी ट्रायल चलाया जा रहा है जिसमें से 6 मामलों में सजा हो चुकी है वहीं 264 मामले शेष है।

पुलिस कप्तान अशोक मिश्रा ने बताया है कि गलत काम करने वाले व अपराध करने वाले लोगों को सजा दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन मुख्यालय के आदेश के आलोक में जल्द से जल्द गवाही भी शुरू कर दी है ताकि समय से अपराध करने वाले अपराधियों को सजा दिलाई जा सके। इस स्पीडी ट्रायल की सूची में वैसे अपराधी शामिल हैं जो हत्या, लूट, अपहरण, डकैती, एनडीपीएस एक्ट, एससी-एसटी एक्ट, रेप, पॉक्सो एक्ट व आर्म्स एक्ट समेत अन्य संज्ञेय अपराध में या तो जेल में हैं या फिर बेल पर हैं।

इसमें जिन अभियुक्तों को सजा हुई है उसमें महिला थाना में दर्ज कांड संख्या 107/23 पॉक्सो मामले के अभियुक्त हथौड़ी थाना क्षेत्र के बंधार निवासी मोहन यादव के पुत्र सुमन कुमार यादव ऊर्फ सुमन कुमार को धारा-06 पॉक्सो एक्ट के तहत 20 वर्ष सश्रम कारावास व 20 हजार रुपए जुर्माना एवं साथ ही जुर्माना नहीं देने पर एक वर्ष अतरिक्त सश्रम कारावास की सजा सुनायी गई है।

वहीं, मोहिउद्दीननगर थाना कांड संख्या 76/23 के अभियुक्त मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के मोगलचक के सुरेश चौधरी के पुत्र अजय चौधरी को मद्य निषेध अधिनियम के तहत पांच वर्ष सश्रम कारावास व एक लाख रुपए जुर्माना एवं साथ ही जुर्माना नहीं देने पर छह माह अतरिक्त साधारण कारावास की सजा सुनायी गई है।

खानपुर थाना कांड संख्या 147/18 में सिरोपट्टी के मो. रौशन अली के पुत्र मो. मासूम अली को डेढ़ वर्ष सश्रम कारावास व 10 हजार जुर्माना एवं जुर्माना नहीं देने पर एक माह अतरिक्त साधारण कारावास की सजा सुनायी गई है। बंगरा थाना कांड संख्या 133/22 में बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बनहारा के स्व. विश्वनाथ दास के पुत्र राहुल कुमार को दो वर्ष, दो माह, चार सप्ताह एवं दो दिन की साधारण कारावास की सजा सुनायी गई है।

वारिसनगर (मथुरापुर) थाना कांड संख्या 256/21 में अभियुक्त मथुरापुर के झिल्ली चौक वार्ड नंबर 9 के देवनारायण महतो के पुत्र प्रमोद महतो को मद्य निषेध अधिनियम के तहत 10 वर्ष सश्रम कारावास व पांच लाख रुपए का जुर्माना एवं साथ ही जुर्माना नहीं देने पर एक वर्ष अतरिक्त साधारण कारावास की सजा सुनायी गई है। वहीं, वारिसनगर थाना कांड संख्या 70/14 के अभियुक्त थाना क्षेत्र के कुसैया के बौयेलाल राय के पुत्र मुकेश कुमार राय को तीन वर्ष सश्रम कारावास व 10 हजार रुपए जुर्माना एवं जुर्माना नहीं देने पर एक माह अतरिक्त साधारण कारावास की सजा सुनायी गई है।

इसको लेकर समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि ये सभी सजाएं जनवरी माह में सुनायी गई है। उन्होंने बताया कि अपराधियों में कानून का भय कायम हो, इसको देखते हुए जल्द से जल्द सजा की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि जितनी भी आपराधिक मामले हैं उन सभी मामलों में कोर्ट में शीघ्र आरोप पत्र समर्पित करें ताकि अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके और पीड़ित पक्ष को न्याय मिल सके।

मुख्यालय स्तर से हो रही स्पीडी ट्रायल की मॉनिटरिंग :

एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि स्पीडी ट्रायल की मॉनिटरिंग पुलिस मुख्यालय स्तर से की जा रही है। वहीं, जिले में मुख्यालय डीएसपी कृष्ण कुमार दिवाकर को इसका नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। जिले में पिछले तीन से चार वर्षों के दौरान जो भी बड़े मामले या घटनाएं हुई हैं या जो मामले दबंग या कुख्यात के खिलाफ दर्ज हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर स्पीडी ट्रायल कराया जा रहा है। बता दें कि स्पीड ट्रायल सेल में मुख्यालय डीएसपी कृष्ण कुमार दिवाकर के अलावे पांच से छह पदाधिकारी रहेंगे, जिसमें इंस्पेक्टर, दारोगा और सिपाही शामिल हैं। यह सेल सीधे सीआईडी महकमा के नियंत्रण में होगी। वहीं, राज्य स्तर पर इसकी निगरानी करने के लिए सीआईडी के एक एसपी को तैनात किया गया है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

4 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

10 घंटे ago