Samastipur

विद्यापतिनगर में चोरों ने दुकान को बनाया निशाना, नगद समेत कई सामान गायब

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर में चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाया है। NH-122B स्थित बजरंगी चौक के पास स्थित एक सुधा कॉर्नर में रविवार की देर रात चोरी की वारदात हुई। चोरों ने दुकान का ताला तोड़ करीब 20 हजार रुपए का सामान और नगद ले गए।

दुकान के मालिक रिंकू कुमार साहिट पंचायत के वार्ड संख्या-14 के रहने वाले हैं। वो बजरंगी चौक पर सुधा कॉर्नर और पान की दुकान चलाते हैं। रविवार रात करीब 9 बजे वो दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह 6 बजे ग्रामीणों ने उन्हें दुकान का पल्ला खुला होने की सूचना दी।

मौके पर पहुंचे रिंकू कुमार ने देखा कि दुकान का पल्ला और ताला टूटा हुआ नीचे पड़ा था। दुकान से मिठाई और गल्ले में रखा कैश गायब था। घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

4 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

5 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…

10 घंटे ago

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

18 घंटे ago