समस्तीपुर : कुंभ मेले में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ को लेकर मंडल द्वारा सोमवार को तीन विशेष कुंभ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। पहली कुंभ स्पेशल ट्रेन जयनगर से शाम 4 बजे खुलेगी जो मधुबनी, सकरी, दरभंगा, समस्तीपुर के रास्ते रवाना होगी। वहीं दूसरी कुंभ स्पेशल ट्रेन रक्सौल से शाम पांच बजे सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर के रास्ते चलेगी। वहीं तीसरी कुंभ स्पेशल ट्रेन जयनगर से ही शाम 6 बजे मधुबनी, सकरी, दरभंगा, समस्तीपुर के रास्ते चलायी जा रही है। बता दें कि नेपाल से लगातार लोग महाकुंभ स्नान के लिये पहुंच रहे हैं। इसके मद्देनजर जयनगर से आज दो कुंभ स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है।
समस्तीपुर मंडल द्वारा कुंभ यात्रियों के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन के लिए प्रमुख स्टेशनों पर हेल्पडेस्क स्थापित किए गए हैं। वहीं होल्डिंग एरिया में अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले गए हैं। पेयजल के लिए भी मंडल के द्वारा विशेष व्यवस्था की गयी है। इसके अलावे आरपीएफ व जीआरपी के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जा रही है। किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए प्रमुख स्टेशनों पर प्राथमिक चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध करायी गई है।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…