Samastipur

समस्तीपुर में बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौ’त, तीन दिन पहले ही हुई थी शादी, पत्नी के भाई को छोड़ने जा रहा था ससुराल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में सोमवार को बाइक सवार एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। तीन दिन पहले ही युवक की शादी हुई थी। जिस बाइक से वह जा रहा था, वो दहेज में मिली थी। हादसे में युवक के साथ बाइक पर बैठे पत्नी के दो भाई भी घायल हुए हैं, जिनको इलाज स्थानीय निजी अस्पताल में चल रहा है।

हादसे का कारण बाइक का बेकाबू होकर पेड़ से टकराना बताया गया है। घटना बंगरा थाना क्षेत्र के अवाबकरपुर गांव के पास की है। मृतक की पहचान वैशाली जिले के चपता गांव के रहने वाले रविंद्र शर्मा के 26 साल के बेटे शुभम कुमार उर्फ सन्नी के रूप में हुई है। मृतक के चचेरे भाई दीपक कुमार ने बताया कि ‘शुभम की शादी 7 फरवरी को हुई थी।’

बाइक के हादसे के शिकार होने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दोनों घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।’ घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई दीपक ने बताया कि ‘शुभम बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में काम करता था।

7 फरवरी को उसकी शादी मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बी एलौथ गांव में हुई थी। वो अपनी पत्नी के भाई 13 साल के आयुष कुमार और 10 साल के वेदांश को लेकर वैशाली जिले के चपता से मुसरीघरारी आ रहा था। इसी दौरान अवाबकरपुर गांव के पास उनकी बाइक असंतुलित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।’ इधर बंगरा थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी ने बताया कि ‘सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। इस घटना में दो अन्य बच्चे भी जख्मी है, जिनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। ‌मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।’

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

9 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

10 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

10 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

11 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

18 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

1 दिन ago