समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस के लगभग एक दर्जन से अधिक एसी बोगी का शीशा यात्रियों ने तोड़ दिया। घटना मधुबनी रेलवे स्टेशन का बताया गया है। गाड़ी में यात्रा कर रहे यात्रियों ने इसकी सूचना समस्तीपुर आरपीएफ को दी। इस दौरान करीब एक घंटे तक समस्तीपुर स्टेशन पर ट्रेन खड़ी रही। एसी बोगी में यात्रा कर रहे यात्रियों के बीच आक्रोश व्याप्त था।
मधुबनी से यात्रा कर रहे अमरनाथ झा ने बताया कि अपने परिवार के लोगों के साथ दिल्ली जा रहे है। स्थिति यह रही कि साथ में यात्रा कर रहे छोटे छोटे बच्चे डर के मारे चिखने चिल्लाने लगे। इस दौरान सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं था। मालती झा ने बताया कि यात्रियों की भीड़ देखते हुए रेलवे की ओर से पूर्व से कोई तैयारी नहीं कर रखी गई है। इसी का नतीजा है कि यात्रियों को यात्रा करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इधर समस्तीपुर स्टेशन पर भी उपद्रव मचा रहे कुछ यात्रियों को जीआरपी ने हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। इधर समस्तीपुर स्टेशन से बिना मरम्मत के ही खुले शीशे में ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…