समस्तीपुर :- समस्तीपुर में सोमवार को बाइक सवार एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। तीन दिन पहले ही युवक की शादी हुई थी। जिस बाइक से वह जा रहा था, वो दहेज में मिली थी। हादसे में युवक के साथ बाइक पर बैठे पत्नी के दो भाई भी घायल हुए हैं, जिनको इलाज स्थानीय निजी अस्पताल में चल रहा है।
हादसे का कारण बाइक का बेकाबू होकर पेड़ से टकराना बताया गया है। घटना बंगरा थाना क्षेत्र के अवाबकरपुर गांव के पास की है। मृतक की पहचान वैशाली जिले के चपता गांव के रहने वाले रविंद्र शर्मा के 26 साल के बेटे शुभम कुमार उर्फ सन्नी के रूप में हुई है। मृतक के चचेरे भाई दीपक कुमार ने बताया कि ‘शुभम की शादी 7 फरवरी को हुई थी।’
बाइक के हादसे के शिकार होने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दोनों घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।’ घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई दीपक ने बताया कि ‘शुभम बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में काम करता था।
7 फरवरी को उसकी शादी मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बी एलौथ गांव में हुई थी। वो अपनी पत्नी के भाई 13 साल के आयुष कुमार और 10 साल के वेदांश को लेकर वैशाली जिले के चपता से मुसरीघरारी आ रहा था। इसी दौरान अवाबकरपुर गांव के पास उनकी बाइक असंतुलित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।’ इधर बंगरा थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी ने बताया कि ‘सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। इस घटना में दो अन्य बच्चे भी जख्मी है, जिनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।’
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…