Samastipur

समस्तीपुर मंडल से चार विशेष ट्रेनों का परिचालन, ट्रेन में सवार नहीं हो सकने वाले यात्रियों का टिकट वापस

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल के मधुबनी, दरभंगा तथा समस्तीपुर रेलवे स्टेशनों पर मंगलवार को कुंभ मेला जाने वाले यात्रियों की अप्रत्याशित भीड़ देखी गई। इसे देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को लेकर विशेष उपाय किए गए थे। दरभंगा, मधुबनी तथा समस्तीपुर स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी, टिकट जांच दल, टिकट चेकिंग स्टाफ एवं अन्य वाणिज्यिक कर्मचारियों द्वारा यात्रियों को उचित दिशा-निर्देश दिए गए तथा उन्हें सुरक्षित रूप से ट्रेन में सवार होने में सहायता प्रदान की गई। इस दौरान स्टेशनों पर लगातार उद्घोषणा कर यात्रियों को उचित जानकारी दी जाती रही।

ट्रेन में सवार नहीं होने वाले यात्रियों का टिकट वापस, चार गिरफ्तार :

अत्यधिक भीड़ के कारण जो यात्री निर्धारित ट्रेन में सवार नहीं हो सके, उनके लिए टिकट वापसी की सुविधा प्रदान की गई, जिसमें दरभंगा स्टेशन पर 126 अनारक्षित एवं 21 आरक्षित टिकट वापस किए गए। वहीं अव्यवस्था फैलाने एवं तोड़फोड़ करने वाले 4 व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें रेलवे सुरक्षा बल, समस्तीपुर द्वारा गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि यात्रियों की सुविधा को लेकर समस्तीपुर मंडल द्वारा दिनांक मंगलवार को दरभंगा, रक्सौल, जयनगर तथा सहरसा स्टेशनों से प्रयागराज होते हुए कानपुर के लिए चार विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।रेलवे ने यात्रियों से अपील कि है कि यात्रा के दौरान संयम बनाए रखें एवं अनावश्यक भीड़भाड़ से बचें।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में भाजपा से सीएम कौन, नीतीश राज्यसभा गए तो सम्राट, नित्यानंद या कोई और मुख्यमंत्री?

बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…

3 घंटे ago

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

8 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

8 घंटे ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

11 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

13 घंटे ago