Samastipur

जब समस्तीपुर स्टेशन पर अचानक बदल गई पवन एक्सप्रेस की रूट, प्रयागराज नहीं जाने की अनाउंसमेंट के बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी की बनी स्थिती

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जंक्शन पर मंगलवार को जयनगर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुबंई तक जाने वाली पवन एक्सप्रेस को लेकर प्रयागराज नहीं जाने की घोषणा जैसे ही की गई वहां मौजूद यात्रियों के बीच मायूसी छा गयी। इस दौरान समस्तीपुर स्टेशन पर पवन एक्सप्रेस ट्रेन का इंतजार कर रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

समस्तीपुर स्टेशन पर पवन एक्सप्रेस से जयनगर, मधुबनी व दरभंगा स्टेशन पर सवार हुए कई यात्रीयों को उतरवाया गया। हालांकि रेलवे की तरफ से पवन एक्सप्रेस का रूट बदले जाने का कोई ठोस कारण नहीं बताया गया है। हालांकि रेलवे सूत्रों के द्वारा बताया गया है कि यह फैसला अत्यधिक भीड़ जुटने के बाद लिया गया और इसका रूट बदल दिया गया है।

इस दौरान समस्तीपुर स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी के द्वारा माइकिंग कर यात्रियों को बताया गया कि पवन एक्सप्रेस प्रयागराज होते हुए नहीं जाएगी। रेलवे की ओर से कुंभ स्नान करने को लेकर चलाई गई स्पेशल ट्रेन से यात्रा करने की अपील की गई। इसके बाद समस्तीपुर स्टेशन पर ही सभी यात्री उतर गये जिससे प्लेटफार्म पर भीड़ बढ़ गयी। घंटों तक इंतजार के बाद शाम में जयनगर से स्पेशल ट्रेन समस्तीपुर स्टेशन पहुंची। जहां लगभग 7 बजे के आसपास स्पेशल ट्रेन को समस्तीपुर से रवाना किया गया।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

13 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

15 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

21 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

21 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

22 घंटे ago