National

मंदिर, बाबाओं और मस्जिद की संपत्ति पर टैक्स क्यों नहीं… संसद में जब पप्पू यादव ने पूछ लिया ये सवाल

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने लोकसभा में मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च और बाबाओं की संपत्ति की निगरानी करने और उन पर टैक्स लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि देश में धार्मिक संस्थानों, बाबाओं और एनजीओ पर कोई टैक्स नहीं है। इनके फंड की सरकार निगरानी भी नहीं करती है। इनका पैसा कहां से आता है और कहां जाता है, इस बारे में पता नहीं चल पाता है। ऐसे में सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। संसद में केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान सांसद ने ये बातें कहीं।

पप्पू यादव ने सोमवार को सदन में कहा कि देश में तीन चीजों का कभी मूल्यांकन नहीं होता है। इनमें सबसे पहले मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च आते हैं। अगर हम सिर्फ मंदिर की ही बात करें तो साढ़े 3 से 4 लाख करोड़ रुपये मंदिरों में जमा हैं। गुरुद्वारे और अन्य धार्मिक संस्थानों का पैसा अलग है। उन्होंने सवाल किया कि क्या वित्त मंत्री उस पर निगरानी नहीं रखते। सिर्फ दो दिन मुफ्त खाना खिलाकर क्या इन्हें पैसा रखने की आजादी दे दी जाती है।

पप्पू यादव ने कहा कि इसके अलावा देश में जितने भी बाबा लोग हैं। किसी के पास दो हजार करोड़, तो किसी के पास 10 हजार करोड़ की संपत्ति है। उन्होंने एनजीओ के माध्यम से बड़ी फंडिंग जुटाई है। एनजीओ पर टैक्स नहीं लगता है। उसकी संपत्ति पर सरकार का अंकुश नहीं है।

सांसद ने आगे कहा कि हिन्दुस्तान में फकीरी और अमीरी दोनों में मजा है। उन्होंने सीएसआर फंड की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बड़ी-बड़ी कंपनियां सीएसआर के जरिए कहां पैसा लगाती है, किसको देती है, इस पर कोई ध्यान नहीं देता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

3 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

12 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

15 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

16 घंटे ago