समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने हत्याकांड के एक प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के लखनपट्टी मटुआ निवासी रामशकल महतो के पुत्र कमलेश कुमार (20) के रूप में की गई है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि हत्याकांड के आरोप में फरार चल रहे कमलेश कुमार की गिरफ्तारी की गई है, जिसे जेल भेजा जा रहा है।
बता दें कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर में 29 नवंबर 2023 को एक शव मिला था, जिसकी पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा मठ वार्ड-01 निवासी राजाराम महतो के पुत्र छोटू कुमार के रूप में की गई थी। इसके बाद मृतक के भाई चंदन कुमार के आवेदन पर अपने भाई के ससुराल वालों के उपर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी।
बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के चुनाव के लिए NDA की तरफ से 3…
बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…
ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…
बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…