Bihar

नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, कुल 136 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

मुख्यमंत्री सचिवालय (Chief Minister’s Secretariat) के कैबिनेट हॉल में चल रही नीतीश कैबिनेट (nitish cabinet) की अहम बैठक खत्म हो गयी है। कैबिनेट की बैठक में तमाम विभागों के मंत्री मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 136 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी है।

कैबिनेट की इस बैठक में मुख्य रूप से सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा से जुड़ी घोषणाओं पर मुहर लगी है. मुख्यमंत्री अपनी प्रगति यात्रा के क्रम में जिलेवार दौरा कर रहे हैं. हर जिले में सीएम की ओर से कई विकास योजना शुरू करने की घोषणा की जा रही है. आज की कैबिनेट की बैठक में उन्हीं एजेंडों पर मुहर लगी है. दरभंगा और पूर्णिया बस स्टैंड के निर्माण की स्वीकृति दी गयी है। मधेपुरा के सिंधेश्वर स्थान मंदिर के विकास में 90 करोड़ 27 लाख रूपये खर्च किए जाएंगे।

इन योजनाओं को मिली मंजूरी

कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस. सिद्धार्थ ने बताया कि मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा से संबंधित जिन योजनाओं को मंजूरी मिली है, उनमें हाजीपुर में जलजमाव दूर करने के लिए पानी की निकासी के लिए परियोजना को मंजूरी दी गयी है. दरभंगा जिले में गंगासागर और दीघी झीलों के जीर्णोद्धार को मंजूरी मिली है. दरभंगा में बस स्टैंड बनाने को भी कैबिनेट की स्वीकृति मिली है. इस पर 83 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च की जायेगी. वहीं, पूर्णिया में भी अंतर्राज्यीय बस स्टैंड का निर्माण किया जायेगा. इस पर 56 करोड़ से ज्यादा खर्च होंगे.

सिंघेश्वर स्थान और पूरन देवी मंदिर का विकास होगा

डॉ एस सिद्धार्थ ने बताया कि अमृत योजना के तहत कटिहार में जालपूर्ति की योजना को मंजूरी दी गयी है. समस्तीपुर जिले में एन.एच.28 पर बायपास का निर्माण किया जायेगा. मधेपुरा के उदाकिशुनगंज में चौसा मुरली चौक से करीब 15 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जायेगा. मधेपुरा में सिंघेश्वर स्थान के विकास के लिए 90 करोड़ 27 लाख रूपये खर्च होंगे. पूर्णिया जिला में पूरन देवी मंदिर के विकास के लिए 34 करोड़ रूपये खर्च होंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

3 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

4 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

5 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

5 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

7 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

15 घंटे ago