Samastipur

विद्यापतिनगर में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत पशुपालकों को किया गया जागरूक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [बिपुल कुमार सिंह] :- मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत मिथिला डेयरी समस्तीपुर के तत्वावधान में बुधवार को हरपुर बोचहा पूर्वी दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति में पशुपालकों को एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में कम्फेड पटना से आए सीनियर कोडिनेटर अरुण कुमार सिन्हा व राम लखन प्रसाद ने पशुपालकों को जागरूक करते हुए बताया कि अधिक दुग्ध उत्पादन के लिए अच्छे नस्ल के पशु का पालन करें। साथ ही उसकी बेहतर तरीके से देखभाल करना भी जरूरी है।

पशुपालक अपने मवेशियों को कृत्रिम गर्भाधान ही कराए ताकी उच्च गुणवत्ता तथा उत्तम नस्ल की संतति प्राप्त हो सकें। इससे न केवल दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी होगी बल्कि पशुपालकों की आय में भी वृद्धि होगी। ग्रामीण स्तर पर दूध समिति का गठन होना दुग्ध उत्पादकों के लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में एक अच्छी पहल है।

उन्होंने उपस्थित पशुपालकों को नियमित रूप से समिति में दूध की आपूर्ति कर अधिक आमदनी बढ़ाने की बात कहीं। पशु बीमा, व समिति के सदस्यों को बीमा अवश्य कराने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान मिथिला डेयरी से मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी पशुपालकों के बीच दी गई। मौके पर पथ पर्यवेक्षक अमरेश कुमार, शिव प्रसाद यादव, सचिव बिपुल कुमार सिंह, सहित दर्जनों पशुपालक मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

7 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

8 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

8 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

13 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

20 घंटे ago