समस्तीपुर :- प्रारंभिक विद्यालयों में चलाए जा रहे हैं पीएम पोषण योजना में अनियमितता को लेकर विभाग सख्त है। इसी क्रम में विभागीय निरीक्षण के दौरान जिले के अलग-अलग प्रखंडों के 8 विद्यालयों में पीएम पोषण योजना के संचालन में घोर अनियमितता उजागर हुई है। इसी अनियमितता के कारण इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों पर अर्थ दंड अधिरोपित किया गया है। विभागीय नियमानुसार जुर्माने की राशि समय से जमा नहीं करने की स्थिति में सम्बंधित प्रधानाध्यापक के समग्र वेतन से 20 प्रतिशत प्रतिमाह वसूली का प्रावधान है।
अर्थदंड की राशि ससमय जमा न करने के कारण संबंधित प्रखंड के चिह्नित मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को पत्र भेजकर इन प्रधानाध्यापकों के समग्र वेतन से प्रतिमाह 20 प्रतिशत राशि काटकर विभाग के खाते में जमा करने का आदेश जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना कुमार सत्यम ने जारी किया है। जुर्माने की पूर्ण वसूली तक यह कटौती जारी रहेगी। बताते चलें कि इन प्रधानाध्यापकों ने विभाग द्वारा लगाए गए अर्थदंड के विरुद्ध जिला शिक्षा पदाधिकारी, समस्तीपुर के समक्ष अपील दायर किया था, जिसे डीईओ द्वारा खारिज कर दिया गया।
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…
बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…
समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…