Samastipur

कालाजार उन्मूलन को लेकर समस्तीपुर जिले के 101 गांवों में छिड़काव के लिए 210 कर्मियों को लगाया गया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : जिले के 18 प्रखंडों के 101 गांवों में कालाजार उन्मूलन को लेकर 60 दिवसीय छिड़काव अभियान चलाया जा रहा है। छिड़काव के लिए 210 कर्मियों को लगाया गया है जिनके द्वारा चिन्हित गांवों में चरणबद्ध सिंथेटिक पैराथायराइड का छिड़काव किया जा रहा है। 18 फरवरी से शुरू छिड़काव कार्य अप्रैल महीने तक होगा। इसके लिए सभी 18 प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

दवा का छिड़काव हैन्ड कम्प्रैशन पम्प से किया जा रहा है। जिले के कालाजार प्रभावित प्रखंडों के एक लाख 13 हजार 214 घरों में माइक्रो प्लान के अनुसार छिड़काव किया जाना है। बता दें कि पिछले तीन वर्षों में मिले मरीजों की संख्या के आधार पर छिड़काव के लिए गांवों को चिन्हित किया गया है।

छिड़काव से संबंधित गांव के विद्यालय में आशा के सहयोग से कालाजार कक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिससे छिड़काव पूर्व एवं छिड़काव के बाद बरती जानी वाली सावधानियों के बारे में बच्चों को जानकारी दी जाएगी। संबंधित गांवों में छिड़काव की तिथि बच्चों की कॉपी में लिखवाई जाएगी। ताकि वे इसे अपने माता-पिता को दिखा सकें।

Avinash Roy

Recent Posts

नीतीश-सम्राट के सामने लगे ‘सीएम निशांत’ के नारे; मुस्कुराकर बढ़ गए मुख्यमंत्री

बिहार की राजनीति में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का पॉलिटिकल वैल्यू काफी…

1 घंटा ago

बिहार: बेटी के प्रेम-प्रसंग से खफा पिता बना हैवान, टेबल फैन से पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के गोपालगंज जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच महीनों की तपस्या पलभर में राख, किसानों की आंखों के सामने जल गई उम्मीदों की सुनहरी फसल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के मकनपुर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : साइलेंट जेनरेटर में छिपाकर ले जाई जा रही 691 लीटर विदेशी शराब बरामद

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब…

6 घंटे ago

उपेक्षा की ‘ICU’ में देशी चिकित्सा पद्धति, संसाधनों की कमी से जूझ रहा समस्तीपुर जिला संयुक्त औषधालय, एक भी कंपाउंडर नहीं

समस्तीपुर : आधुनिक चिकित्सा की चमक और अंग्रेजी दवाओं के बढ़ते प्रभाव के बीच समस्तीपुर…

7 घंटे ago