समस्तीपुर : अब प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद पर कोई अन्य प्रखंड के बीईओ की प्रतिन्युक्ति नहीं होगी, बल्कि इनके स्थान पर जिला व प्रखंड स्तरीय पर्यवेक्षीय स्तर के अधिकारियों को इन पदों पर प्रतिनियुक्त किया जाएगा। यह फैसला शिक्षा व्यवस्था में प्रशासनिक सुगमता और कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है।
इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने इसको लेकर आदेश जारी किया है। वर्तमान में जिले के कई प्रखंडों में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद रिक्त हैं और एक बीईओ के पास तीन से चार प्रखंडों का प्रभार चल रहा है।
जिस कारण प्रखंड शिक्षा कार्यालय और जिला शिक्षा विभाग के बीच समन्वय की समस्या उत्पन्न हो रही थी, जिससे कई आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे थे। इसी समस्या के समाधान के लिए शिक्षा विभाग ने एक नया आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार जब तक इन पदों पर नियमित बहाली नहीं होती, तब तक पर्यवेक्षीय स्तर के अधिकारियों को वित्तीय अधिकार सहित इन पदों पर प्रतिनियुक्त किया जाएगा।
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…