समस्तीपुर : बेगूसराय पुलिस व एसटीएफ द्वारा समस्तीपुर जिले के दो कुख्यात अपराधी सहित कुल 13 अपराध कर्मियों को पटना में एक ब्रांडेड ज्वेलरी शोरूम लूट करने के लिए जाने से पहले गिरफ्तार किया गया है। इसमें गिरफ्तार दो अपराधी समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं। जिनकी पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ के विनोदानंद झा के पुत्र मुरारी झा एवं विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर के रामलखन महतो के पुत्र धीरज कुमार के रूप में हुई है।
इन दोनों की ही निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह के 11 अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लूट की एक बड़ी घटना को समय रहते विफल कर दिया था। अब समस्तीपुर पुलिस भी दोनों को रिमांड पर ले सकती है। गिरफ्तार मुरारी झा पर मुसरीघरारी थाने में बाइक छिनतई समेत अन्य मामले भी दर्ज है। माना जा रहा है की समस्तीपुर पुलिस द्वारा रिमांड पर लिये जाने के बाद अन्य लूट के मामले का भी खुलासा हो सकेगा। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गये दोनों आरोपित ने समस्तीपुर के कुख्यात सुभाष झा गिरोह से संलिप्त होने की बात स्वीकार किया है।
बता दें कि पहले बेगूसराय की बछवाड़ा थाने की पुलिस ने एनएच-28 पर वाहन जांच के दौरान बाइक सवार मुरारी झा और धीरज कुमार को गिरफ्तार किया था और उनके पास से एक देसी कट्टा, दो गोली और एक मोबाइल बरामद किया था। वह डकैती से पहले पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पोस्टल पार्क स्थित एक लॉज में गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ इकट्ठा होने वाले थे। लेकिन पटना जाने के क्रम में नेशनल हाईवे पर दोनों हथियार के साथ पकड़े गये। उन्हीं दोनों की निशानदेही पर 11 अन्य अपराध कर्मी पटना से गिरफ्तार किये गये।
गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, दो देसी कट्टा, एक मैगजीन, 15 गोली और तीन बाइक सहित अन्य सामान बरामद किया था। सभी अपराधी पटना स्थित एक बड़े ब्रांड के ज्वेलरी शोरूम में डकैती की योजना में थे। लेकिन पुलिस ने समय रहते लूट की एक बड़ी घटना को विफल कर दिया।
बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई…
समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…
समस्तीपुर : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…