समस्तीपुर: सीबीएसई ने छात्रहित में एक और बड़ा कदम उठाते हुए छात्र-छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार होगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत छात्रों का परीक्षाओं का तनाव दूर करने के मकसद से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आगामी सत्र से बोर्ड परीक्षाओं का भी पैटर्न बदलने जा रहा है।
होली मिशन हाई स्कूल के निदेशक धर्मांश रंजन ने बताया कि बोर्ड के निर्णय के अनुसार परीक्षा भी दो बार आयोजित होगी। इसमें से बेस्ट स्कोर के आधार पर छात्रों का रिजल्ट तैयार होगा। खास बात यह है कि 24 फरवरी तक साल में दो बार बोर्ड परीक्षा का मसौदा सुझावों के लिए सार्वजनिक किया जाएगा। इसमें मिले सुझावों पर आगे की रूपरेखा तय होगी।
बोर्ड परीक्षा के छात्र जेईई मेन की तरह साल में दो बार परीक्षा दे सकेंगे। इससे छात्रों के पास बेहतर करने का एक अन्य विकल्प भी होगा। इससे छात्रों के अंदर तनाव कम होगा। क्योंकि उनके पास एक बार फिर परीक्षा देने का विकल्प होगा तो उनके प्रदर्शन में सुधार दिखेगा। इन दो बार की परीक्षा में से जो भी बेहतर रिजल्ट होगा, उसके आधार पर आगे बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट बनेगा। परीक्षा में उनकी बोर्ड कक्षा के आधार पर प्रश्न पत्र एनसीईआरटी पाठयक्रम से ही आएंगे।
वहीं, 12वीं कक्षा वाले छात्रों की बोर्ड परीक्षा के साथ अपनी जेईई मेन या नीट या सीयूईटी यूजी की तैयारी भी हो जाएगी। सेंट्रल पब्लिक स्कूल के निदेशक सह प्राचार्य मो. आरिफ ने कहा कि आज यह बहुत आवश्यक हो चुका है कि आप बच्चों को ऐसा वातावरण दें कि वे अपने दिल की बात, अपने तनाव और विचारों को आपके साथ साझा कर सकें। यह बहुत जरूरी है कि बच्चे यह विश्वास करें कि उन्हें किसी गलत तरह से आंका नहीं जाएगा।
जब माता-पिता खुले संवाद को प्रोत्साहित करते हैं, तो बच्चों को अपनी चिंताओं और भय साझा करने में अधिक सहजता महसूस होती है। यह वातावरण न केवल माता-पिता और बच्चों के बीच के रिश्ते को मजबूत करता है, बल्कि बच्चों को भावनात्मक रूप से भी मजबूत बनाता है जिनकी उन्हें चुनौतीपूर्ण स्थितियों से निपटने के लिए आवश्यकता होती है।
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…
समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…
पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…
केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…