समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में एक सप्ताह से पड़ रही ठंड व कोहरे के कारण सब्जियों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। गोभी को छोड़ अन्य लत्तर वाली सब्जियों के उत्पादन में पचास फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई है। गोभी को छोड़कर अन्य सब्जियों की फसलें झुलस रही हैं। हरी मिर्च, टमाटर, बैंगन, सेम, मूली, गाजर, मटर, कद्दू, कोहड़ा, पालक के उत्पादन पर ठंड का ज्यादा असर दिख रहा है। समस्तीपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों में 55 सौ हेक्टेयर से अधिक जमीन में सब्जियों की खेती की जाती है। जिले के करीब सौ गांवों के किसान प्रमुख रूप से सब्जी की खेती करते हैं। आलू की फसल झुलस कर बर्बाद हो रही है।
झुलसा रोग से निपटने के लिए किसान कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करा रहे हैं। लेकिन, दवाओं का छिड़काव बेअसर साबित हो रहा है। किसानों का बताना है कि नमी की मात्रा बढ़ने और आकाश में बादल और कोहरा छाए रहने के कारण आलू के पौधों को धूप ही नहीं मिल रही है। आलू की पत्तियां गलने लगी हैं। आलू की पत्तियां धब्बेदार बनती जा रही हैं। किसान दवा का छिड़काव कर फसल बचाने में लगे हैं। हरी मिर्च, टमाटर, कद्दू में फलन बहुत कम हो गया है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड-31 स्थित पासवान टोला में दो दिनों पूर्व…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने शनिवार को एक किशोर को चोरी के आरोप पकड़ा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव निवासी हरेराम सहनी के…
समस्तीपुर : जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ऋण की किस्त की राशि में…
समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर की मेजबानी में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के तत्वावधान…
समस्तीपुर : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की समस्तीपुर मुख्य शाखा के 51वें स्थापना वर्ष के…