Samastipur

समस्तीपुर में ठंड से सब्जी की फसलें हो रहीं बर्बाद, उत्पादन भी घटा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में एक सप्ताह से पड़ रही ठंड व कोहरे के कारण सब्जियों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। गोभी को छोड़ अन्य लत्तर वाली सब्जियों के उत्पादन में पचास फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई है। गोभी को छोड़कर अन्य सब्जियों की फसलें झुलस रही हैं। हरी मिर्च, टमाटर, बैंगन, सेम, मूली, गाजर, मटर, कद्दू, कोहड़ा, पालक के उत्पादन पर ठंड का ज्यादा असर दिख रहा है। समस्तीपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों में 55 सौ हेक्टेयर से अधिक जमीन में सब्जियों की खेती की जाती है। जिले के करीब सौ गांवों के किसान प्रमुख रूप से सब्जी की खेती करते हैं। आलू की फसल झुलस कर बर्बाद हो रही है।

झुलसा रोग से निपटने के लिए किसान कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करा रहे हैं। लेकिन, दवाओं का छिड़काव बेअसर साबित हो रहा है। किसानों का बताना है कि नमी की मात्रा बढ़ने और आकाश में बादल और कोहरा छाए रहने के कारण आलू के पौधों को धूप ही नहीं मिल रही है। आलू की पत्तियां गलने लगी हैं। आलू की पत्तियां धब्बेदार बनती जा रही हैं। किसान दवा का छिड़काव कर फसल बचाने में लगे हैं। हरी मिर्च, टमाटर, कद्दू में फलन बहुत कम हो गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

16 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago