समस्तीपुर पुलिस कार्यालय में सैनिक हेल्प डेस्क का शुभारंभ, मुख्यालय DSP बने नोडल अधिकारी
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर : पुलिस मुख्यालय के आदेश पर सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला अंर्तगत पुलिस कार्यालय में सैनिक हेल्प डेस्क का गठन किया गया। इसके तहत सेवारत या सेवानिवृत सैनिकों की समस्याओं का समाधान के लिए सैनिकों के साथ बैठक आयोजन कर सैनिकों से जुड़े समस्याओं का निवारण विधिसम्मत की जायेगी। इसको लेकर मुख्यालय डीएसपी कृष्ण कुमार दिवाकर को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि इसमें पदाधिकारी समेत चार कर्मी प्रतिनियुक्त किये गये हैं। मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि सेवारत व सेवानिवृत सैनिकों की समस्या का समाधान हेतु प्रत्येक गुरूवार को 1 बजे से 2 बजे तक “सैनिक बंधु” द्वारा बैठक का आयोजन किया जायेगा। बैठक के दौरान सैनिकों की समस्या निवारण की विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी। साथ ही कहा कि सैनिक अपनी समस्या ऑनलाईन/ऑफलाईन आवेदन के माध्यम से दर्ज कर सकते है।
वीडियो :