समस्तीपुर : कई कांडों के वांछित अभियुक्त रौशन कुमार झा व उसके सहयोगी विरेंद्र कुमार को मुसरीघरारी थाने की पुलिस ने एनएच-28 डोभी पुल के पास वाहन चेकिंग के क्रम में हथियार समेत गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक बदमाश वहां से फरार हो गया। गिरफ्तार रौशन कुमार झा मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मोरवाडीह का रहने वाला है और उसके उपर कई मामले दर्ज है। हाल ही में 21 दिसंबर को ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामापुर महेशपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए गोलीबारी की घटना में भी वह फरार चल रहा था।
इसके अलावे मुसरीघरारी थाने में शराब कारोबार को लेकर भी उसके उपर मामला दर्ज है। पुलिस ने रौशन कुमार झा के पास से एक लोडेड देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस व एक मोबाइल फोन बरामद किए है। वहीं उसके सहयोगी विरेंद्र कुमार के पास से एक लोडेड देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस व एक बाइक बरामद किया गया है। मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने बताया की गिरफ्तार रौशन झा के उपर मुसरीघरारी के अलावे ताजपुर व खानपुर थाने में मामले दर्ज है और लंबे समय से फरार भी चल रहा था। दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…