Samastipur

मुफस्सिल थाना से अलग होकर बनेगा विशनपुर थाना, वहीं कोरबद्दा में मुफस्सिल थाना के नये भवन के लिए भी स्थल चयनित !

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : जितवारपुर से सटे विशनपुर इलाके में नया थाना बनाने की प्रक्रिया समस्तीपुर पुलिस के द्वारा की जा रही है। इसके लिये समस्तीपुर पुलिस द्वारा मुख्यालय को प्रस्ताव भेजने की तैयारी की जा रही है। बताया गया है कि मुफस्सिल थाना का क्षेत्र काफी बड़ा है, जिस कारण विशनपुर में एक नये थाना के खोलने का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा गया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार जितवारपुर निजामत, जितवारपुर चौथ, हकीमाबाद, विशनपुर, मोरदीवा, केवस और छतौना पंचायत इस नये थाना क्षेत्र में शामिल रहेंगे। वहीं अन्य क्षेत्र यथावत मुफ्फसिल थाना के अंतर्गत रहेंगे।

हालांकि अभी विशनपुर थाना के लिए नोटिफिकेशन आना बाकी है। अभी समस्तीपुर पुलिस के द्वारा मुख्यालय को प्रस्ताव ही भेजा गया है, जब तक नोटिफिकेशन नहीं आ जाता है तब तक यथावत मुफस्सिल थाने के अधीन ही उक्त पंचायत रहेंगे। बता दें कि इससे पहले कर्पूरीग्राम थाना भी मुफस्सिल क्षेत्र के कुछ इलाकों को ही काटकर बनाया गया था। वहीं सरायरंजन क्षेत्र से अलग होकर श्री राम जानकी थाना नरघोघी व ताजपुर थाना से अलग होकर मोरवा थाना बनाने का भी प्रस्ताव भेजा गया है।

मुफस्सिल थाना का होगा नया भवन, स्थल चयनित :

अब नगर थाना परिसर से मुफ्फसिल थाना को अन्यत्र मुफस्सिल क्षेत्र में ही शिफ्ट किया जाएगा। इसको लेकर मुफ्फसिल क्षेत्र में नए थाना भवन के लिए जगह की तलाश जोरशोर से की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कोरबद्धा के संत कबीर कॉलेज के सामनें ही एक एकड़ का जगह चिन्हित किया गया है, यहीं पर नये थाना का भवन बनाया जा सकता है। समस्तीपुर अंचलाधिकारी के द्वारा भी उक्त स्थल पर पहुंच लगभग इस जगह को तय कर लिया गया है। चिन्हित जमीन की खरीद की प्रक्रिया को जल्द ही अंतिम रूप देने को लेकर भी विभाग जुट गया है।

बाइट :

विशनपुर में एक नया थाना खोलने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है। वहीं मुफ्फसिल थाना का भी नया भवन अब नगर थाना क्षेत्र से हटाकर मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बनाया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया की जा रही, संत कबीर काॅलेज के सामने एक एकड़ का जमीन देखा गया है। इस संबंध में अभी कुछ विशेष जानकारी नहीं दी जा सकती है। जमीन रजिस्ट्री के बाद जानकारी दे दी जाएगी।

– संजय पांडेय

एएसपी सह सदर एसडीपीओ-1, समस्तीपुर

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल कारखाना गेट के पास सूटकेस में रखे विदेशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन के पास कारखाना गेट पर शनिवार को शराब के साथ तीन…

19 मिनट ago

कोचिंग सेंटर पर लोकल थाना रखेगी नजर, इन नियमों का पालन जरूरी; NEET छात्रा मौत के बाद शिकंजा टाइट

पटना में नीट छात्रा की मौत और कोचिंग की छत से गिरकर छात्रा की मौत…

58 मिनट ago

प्रोपर्टी डीलर ने अपनी ह’त्या से पहले मोबाईल में बनाया था वीडियो, लूटकर ले गये शूटर, अब तक मोबाईल भी बरामद नहीं कर सकी पुलिस

समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी चौर में दर्जीनिया पुल के पास बीते…

1 घंटा ago

समस्तीपुर एसपी ने सुनीं पुलिसकर्मियों की समस्याएं, समाधान का दिया निर्देश

ड्यूटी के साथ-साथ पुलिसकर्मियों के पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन का ध्यान रखना हमारी की जिम्मेदारी…

10 घंटे ago

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, DM ने दिए सख्त निर्देश, परीक्षा केंद्र के आसपास धारा-144 रहेगी लागू

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा 2026 को शांतिपूर्ण…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के DDC ने पंचायत रोजगार सेवक को किया सेवामुक्त, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सर्वे में नाम जोड़ने के नाम पर राशि लेने का लगा था आरोप

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में अनियमितता और राशि लेने के आरोप में जिला…

12 घंटे ago