Samastipur

BRB कॉलेज में पांच अन्य विषयों से पीजी की पढ़ाई शुरू करने के लिए मिथिला विश्वविद्यालय को भेजा गया प्रस्ताव

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्र-छात्राओं के उच्चस्तरीय शिक्षा के लिये पांच अन्य विषयों में पीजी की पढ़ाई शुरू करने के लिए ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय प्रशासन को काॅलेज की तरफ से प्रस्ताव भेजा गया है। इस संबंध में काॅलेज के प्रधानाचार्य डॉ. बीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि मिथिला विश्वविद्यालय, बीआरबी कॉलेज में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

कॉलेज में पीजी की पढ़ाई शुरू हो जाने से कॉलेज के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूसरे राज्य या जिले में जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। प्रधानाचार्य ने बताया कि हिन्दी, इतिहास, उर्दू, राजनीति विज्ञान व अर्थशास्त्र विषय में पीजी की पढ़ाई शुरू करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इससे पहले बीआरबी कॉलेज में पांच अन्य विषयों से पीजी की पढ़ाई हो रही है जिनमें मनोविज्ञान, भूगोल, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान एवं वाणिज्य विषय शामिल है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

18 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago