समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड में समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ पर बीआरबी कॉलेज के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने 33 केवीए विद्युत पोल में ठोकर मार दिया जिससे विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया। विद्युत पोल में जोरदार ठोकर मारने के बाद अफरा-तफरी मच गई। हालांकि मोहनपुर ग्रिड से फाल्ट होते ही बिजली सप्लाई बंद हो गयी। इसके बाद 33 केवीए की विद्युत संचरण लाइन क्षतिग्रस्त होते ही ई-पावर हाउस की बिजली सप्लाई प्रभावित हो गयी। हालांकि बिजली सप्लाई ई-पावर हाउस को डीसीआर पावर सब-स्टेशन को मिल रही 33 केवीए से जोड़कर चालू की गई।
इस दौरान बुधवार की शाम डीसीआर पावर सब-स्टेशन को मिल रहे 33 केवीए पर लोड बढ़ते ही मोहनपुर ग्रिड ने सप्लाई बंद कर दी, जिससे बिजली बंद हो गयी। आनन-फानन में ई-पावर हाउस को लगुनियां 33 केवीए से जोड़कर सप्लाई दी गयी। इस दौरान जितवारपुर व डीसीआर पावर सब-स्टेशन की सप्लाई करीब दो से तीन घंटे प्रभावित रही। हालांकि लोड सामान्य होते ही करीब आठ बजे के बाद बिजली सप्लाई कर दी गयी।
बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…
लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…
समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…
समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…
अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के धरमपुर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन…