Weather

अगले 48 घंटे सर्द हवाओं की चपेट में रहेगा बिहार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में बुधवार को तीन से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली उत्तरी-पछुआ हवाओं ने लोगों को खूब परेशान किया. आइएमडी के मुताबिक अगले दो दिन इसी तरह ठंड बने रहने के आसार हैं. आइएमडी ने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले दो से तीन दिन राज्य के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जायेगी. आइएमडी के आधिकारिक पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में अभी अगले कई दिन तक कोहरा छाया रह सकता है.

कहां-कहां के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट

आइएमडी ने ताजा अपडेट में बताया कि नौ जनवरी यानी गुरुवार को उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व बिहार में और 10 जनवरी यानी शुक्रवार को उत्तर-मध्य, दक्षिण-पूर्व और उत्तर-पूर्व बिहार में घने कोहरे के छाये रहने के आसार हैं. आइएमडी ने इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया है.

जारी रहेगी कंपाने वाली ठंड

बिहार में अगले कुछ दिनों तक सर्द पछुआ चलते रहने की संभावना है. इसकी वजह से कंपाने वाली ठंड जारी रहेगी. बुधवार को ठंडी हवाओं के चलते पूरे राज्य में गया को छोड़ कर सभी जिलों में उच्चतम तापमान 20 डिग्री से भी कम आ गया है. खास बात रही कि इन सर्द हवाओं ने दिन में खिली धूप को भी बेअसर कर दिया. गया में राज्य का सर्वाधिक उच्चतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान छपरा में नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

फिर सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ

मौसमी बदलावों की वजह से वाल्मीकिनगर, दरभंगा और सुपौल में हल्की बरसात दर्ज की गयी है. 10 जनवरी के बाद से राज्य में ठंड का एक नया दौर शुरू हो सकता है. दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ 10 जनवरी को सक्रिय हो रहा है. इसके एक-दो दिन बाद बिहार में ठंड बढ़ने की आशंका है. हालांकि इस बारे में आइएमडी ने अपना आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

14 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago