Samastipur

समस्तीपुर में आवारा कुत्तों का कहर! 10 साल की बच्ची को नोंच-नोंच कर मार डाला

समस्तीपुर में आवारा कुत्तों ने 10 साल की एक बच्ची को नोंच-नोंच कर मार डाला है। दिल दहला देने वाली यह घटना समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के भरपुरा पटपारा के वार्ड 14 की है। चोचाही गांव में आवारा कुत्तों ने 10 साल की मासूम को काट-काट कर मौत के घाट उतार दिया। मृत बच्ची रेशम कुमारी चोचाही गांव निवासी मनोज यादव की पुत्री बतायी गयी है।

घर के निकट खेलने के दौरान हमला 

परिजनों ने बताया कि मंगलवार शाम बच्ची अपने घर के निकट खेल रही थी। उसी दौरान आवारा कुत्तों का एक झुंड वहां पहुंचा और उसने बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुन जब तक लोग दौड़कर पहुंचते तब तक कुत्तों ने बच्ची को कई जगहों पर नोंच कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। जिससे कुछ ही देर में उसकी मौत हो गयी।

पहले बकरी के बच्चों को भी मौत के घाट पर उतार चुके हैं आवारा कुत्ते

ग्रामीणों ने बताया कि इससे पूर्व आवारा कुत्तों ने बकरी के कई बच्चों पर भी हमला कर उन्हें मौत के घाट उतारा था। तब लोगों ने बहुत अधिक ध्यान नहीं दिया था। लेकिन अब इस घटना के बाद से गांव में आवारा कुत्तों से दहशत का माहौल है। ग्रामीण उससे बचने के लिए एकजुट होकर उनकी खोज में जुटे हुए हैं। इधर, परिजनों ने मृत बच्ची का मंगलवार शाम ही दाह संस्कार कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

10 मिनट ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

2 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

2 घंटे ago

मारपीट मामले में दलसिंहसराय से आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…

3 घंटे ago

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

6 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

7 घंटे ago