Samastipur

समस्तीपुर: प्राची हेल्थ केयर के संचालक पर होगी FIR दर्ज, बिना रजिस्ट्रेशन अवैध रुप से हो रहा था संचालित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/हसनपुर :- हसनपुर के दूधपुरा बाजार स्थित प्राची हेल्थ केयर के संचालक पर प्राथमिकी दर्ज होगी। इसकी जानकारी प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि दुधपुरा बाजार में बिना रजिस्ट्रेशन के अवैध रुप से प्राची हेल्थ केयर का संचालन होता था। जिसकी जांच रिपोर्ट पूर्व में जिला को भेजी गई थी। इसके संचालक मनिकपुर गांव के मिंटू कुमार पर कार्रवाई करने का आदेश प्राप्त हुआ। इसी के आलोक में हसनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दे दिया गया है।

ज्ञात हो कि हसनपुर, दुधपुरा, मैदो चौक आदि में डेढ़ दर्जन नर्सिंग होम चलते हैं। जिसका संचालन वगैर रजिस्ट्रेशन को हो रहा है। लेकिन जांचोंपरान्त कार्रवाई नहीं होती है। यदाकदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी के दूआरा छापेमारी की जाती है। लेकिन इनके नर्सिंग होम पर पहुंचने से पहले ही स्वास्थ्य कर्मी फरार हो जाते हैं। स्थियि यह है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर के आसपास आधे दर्जन अवैध नर्सिंग होम का संचालन होता है। इस रास्ते से वरीय पदाधिकारियों की गाड़ी हर रोज आती व जाती है।

Avinash Roy

Recent Posts

जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थार

बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…

27 मिनट ago

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

9 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

9 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

10 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

10 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

10 घंटे ago