Bihar

जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थार

बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र अखिलेश कुमार यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को वह नवादा में पथरा इंग्लिश में घर के पास ही थार चला रहे थे। इस बीच थार अनियंत्रित होकर पास में ही एक पेड़ से टकरा गई। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में परिजनों ने उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी देर रात मौत हो गई। राजबल्लभ यादव के दो पुत्र हैं। छोटे पुत्र की अचानक इस तरह मौत होने से राजबल्लभ यादव के परिवार में मातम छा गया।

जानकारी मिल रही है कि अखिलेश कुमार का शव पटना से नवादा स्थित उनके पैतृक गांव पथर इंग्लिश लाया जा रहा है। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। घर के सबसे छोटे बेटे की असामयिक मौत से विधायक विभा देवी और पूर्व मंत्री राजवल्लभ प्रसाद यादव का परिवार गहरे सदमे में है। पूरे नवादा जिले में शोक का माहौल बन गया है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई नेता राजवल्लभ यादव के घर पहुंचे हैं। राजवल्लभ यादव राजद सरकार में मंत्री थे। नाबालिग के साथ रेप के आरोप में उन्हें जेल जाना पड़ा।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, अखिलेश कुमार गुरुवार को एक हादसे में जख्मी हो गए थे। वह अपने आवास से कार(थार )लेकर निकले थे। इसी दौरान अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में गांव में ही एक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में पूर्व मंत्री के छोटे बेटे अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया। लेकिन, काल को कुछ और मंजूर था। इलाज के दौरान अखिलेश की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। नवादा में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

2 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

9 घंटे ago

विद्यापतिनगर में सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी, रेफर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर बोचहा स्थित प्रेम विहार पार्क…

20 घंटे ago

विद्यापतिनगर में गंगा-बाया की बाढ़ से दियारा में जिंदगी बेपटरी; खेत डूबे, मवेशियों संग सड़क किनारे पशुपालकों ने डाला डेरा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : गंगा और बाया नदी के बढ़ते जलस्तर ने प्रखंड के…

20 घंटे ago

विद्यापतिधाम में रेलवे की भूमि के सैकड़ों अतिक्रमणकारियों को पांच दिनों में अतिक्रमण खाली करने का अल्टीमेटम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर - बछवाड़ा रेलखंड पर अवस्थित…

21 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल में राखी मेकिंग व मेहंदी रचो प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

समस्तीपुर : रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर गुरुवार को होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर की…

21 घंटे ago