Samastipur

जमानत पर रिहा अपराधियों की सूची तैयार कर रही समस्तीपुर पुलिस, गतिविधियों पर रखा जाएगा नजर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा हुए अपराधियों की सूची तैयार कर रही है। यह सूची थाना स्तर पर बनाई जा रही है। इस सूची में वैसे अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है, जिसकी जेल से निकलने के बाद फिर से अपराध की घटना में प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से संलिप्तता सामने आयी है। इसको लेकर जिले के सभी थानों को निर्देश दिए गए हैं।

बता दें कि पिछले महीने ही बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने राज्य के वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा बैठक की थी। इसमें उन्होंने सभी जिलों के पुलिस को कई बिंदुओं पर निर्देश दिया था। निर्देश के बाद जिले में भी कार्रवाई शुरू हो गई है। उन अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है, जो जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद भी आपराधिक वारदातों में शामिल हैं।

इसके अलावा जमानत पर छूटे अपराधियों की गतिविधियों पर पुलिस की नजर रखेगी। उनके घर जाकर भी पुलिस सत्यापन करेगी और देखेगी कि जेल से छूटने पर वह क्या कर रहा है। वह अपना और अपने परिवार का कैसे जीविकोपार्जन कर रहा है। इसके साथ पुलिस उसके परिजनों, करीबियों और पड़ोसियों से भी जानकारी जुटाएगी। सत्यापन में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता सामने आने पर कार्रवाई करेगी।

इस संबंध में एएसपी सह सदर एसडीपीओ- संजय कुमार पांडेय ने बताया कि ऐसे अपराधियों को चिन्हित किया जा रहा है जो जेल से निकलने के बाद अपराध की घटना में संलिप्त हैं। हालांकि गोपनीयता का उल्लंघन न हो इसके लिए उनके नामों को सार्वजनिक नहीं किया सकता है। पुलिस विधि सम्मत अधिकारों के तहत उनकी निगरानी कर रही है। चिन्हित अपराधियों की जमानत को कोर्ट से निरस्त कराने के लिए पुलिस कोर्ट में आवेदन देगी।

बाइट :

जेल से जमानत पर छूटने के बाद वारदातों में संलिप्त रहने वाले अपराधियों को थाना स्तर पर चिह्नित किया जा रहा है। इन अपराधियों की जमानत रद्द करने का प्रस्ताव हर माह भेजने के लिए सभी थानों को निर्देश दिए गए हैं।

-संजय कुमार पांडेय, एएसपी, समस्तीपुर

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

1 घंटा ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

7 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

10 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

10 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

10 घंटे ago