Bihar

ट्रक के तहखाने में 80 लाख के ‘इंसानी बाल’, क्यों बिहार के रास्ते चीन ले जा रहे थे तस्कर, जानें

भारत नेपाल बार्डर पर इंसानी बाल की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी हुई है. डीआरआई ने चीन ले जाया जा रहा 80 लाख का इंसानी बाल नेपाल बॉर्डर से जब्त किया है. डीआरआई ने यह कार्रवाई उस समय की जब ट्रक मधुबनी के मधवापुर बॉर्डर पार कर रहा था. ट्रक के तहखाने में 1680 किलो इंसानी बाल को छिपाकर रखा गया था, जिसकी कीमत 80 लाख आंकी गई है. इस मामले में बंगाल के मुर्शिदाबाद और बिहार के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. तीनों से मुजफ्फरपुर में पूछताछ की जा रही है.

तिरुपति से लाया गया था बाल, चीन भेजने की थी योजना

इस संबंध में बताया जाता है कि चीन में भारतीय इंसानों के बाल से बने विग की अधिक डिमांड है. टिकाउ होने से यह महंगा बिकता है. जब्त बाल तिरुपति से खरीदकर लाया गया था. तिरुपति और अन्य धार्मिक स्थालों पर मुंडन के लिए बड़े पैमाने पर लोग जुटते हैं. अंतराष्ट्रीय तस्कर बाल एकत्रित कर नेपाल के रास्ते चीन भेजते हैं.

डीआरआई के एक अधिकारी ने बताया कि उन लोगों को भी इसकी सूचना थी. जब उन्हें पता चला कि मंगलवार को बंगाल और बिहार के तीन तस्करों के नेपाल बॉर्डर से इंसानी बाल ले जाने की कोशिश में है तो यह कार्रवाई की गयी.

पहली बार इंसानी बाल तस्कर की हुई गिरफ्तारी

डीआरआई के अधिकारी ने बताया कि ट्रक के तहखाने से बड़ी मात्रा में बाल बरामद होने के बाद ट्रक को जब्त किया गया है. मौके से मुर्शिदाबाद के अताउर रहमान और अब्दुल अजीम शेख को गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर बिहार के एक तस्कर को भी पकड़ा गया. उन्होंने बताया कि पहली बार मुजफ्फरपुर डीआरआई ने इंसानी बाल जब्त किया है. मधुबनी बॉर्डर इलाके में सक्रिय तस्करों का गिरोह इतना मजबूत है कि कई बार एसएसबी पर भी हमला कर चुके हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

5 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

5 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

7 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

13 घंटे ago