Samastipur

पुलिस के डायल 112 से टैग होगा अग्निशमन दस्ता, सभी फायर स्टेशन में बनेगा कंट्रोल रूम, लोगों को जल्द मिलेगी सुविधा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय अनुमंडल में आग लगने की घटनाओं पर तुरन्त काबू पाने के लिए सिस्टम को और भी मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सूचना तंत्र को मजबूत किया जा रहा ताकि अग्निशमन दस्ते को जल्द-से-जल्द मौके पर भेजा जा सके। अग्निशमन कर्मियों को सुरक्षा कवच से लैस करने के साथ-साथ क्विक रिस्पॉन्स के लिए तैयार किया जा रहा है। जल्द ही अनुमंडल अग्निशमन दस्ते को पुलिस की डायल 112 से टैग किया जाएगा। ताकि एक कॉल पर लोगों को जल्द से जल्द सुविधा मिल सके।

अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि सुविधा को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है। रिस्पांस टाइम को कम से कम करने की कोशिश की जा रही है। वही दलसिंहसराय अनुमंडल अग्नि शमन कार्यालय पर जब भी थाना या डायल 112 से फोन आता मेरे नेतृत्व में अग्निशमन टीम घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों की मदद करते साथ ही आग पर काबू पाते। इसके लिए विभाग के द्वारा स्कूल, कॉलेज, गाँव शहर में लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।

इसके साथ ही सभी गाडियों को जीपीएस सिस्टम से जोड़ने के साथ-साथ डायल 112 से भी टैग किया जाएगा। जिसका कंट्रोल मुख्यालय से किया जाएगा। कहीं भी आगजनी की घटना होती है तो संबंधित फायर स्टेशन को कॉल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सिर्फ एक नम्बर पर कॉल करने से सुविधा मिल जाएगी। जीपीएस से मुख्यालय को भी रिपोर्ट मिलेगा कि कौन सी गाड़ी घटना स्थल पर गई है और उसका वर्तमान लोकेशन क्या है।

फायर स्टेशन में बनेगा कंट्रोल रूम :

आग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि त्वरित सुविधा देने के लिए ईआरएसएस (इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम) को डेवलप किया जा रहा है। इसके लिए फायर स्टेशन में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। ताकि अगलगीकी घटना पर नियंत्रण पाने के लिए आपसी समन्वय बनाने में सहुलियत हो। वर्तमान में दलसिंहसराय, रोसरा, समस्तीपुर में फायर स्टेशन है। साथ ही अन्य जगह खोलने की तैयारी चल रही है। ताकि सुदूरवर्ती इलाकों में भी तुरंत सेवा दी जा सके।

दिया गया सुरक्षा किट :

आग की लपटों के बीच लंबे समय पर सक्रिय रहने के लिए सभी दमकल कर्मियों को प्रॉक्सिमिटी सूट से लैस किया गया है। ताकि आग की तेज लपटों के बीच लंबे समय तक दमकल कर्मी सक्रिय रह सकें। इससे अगलगी की घटना पर काबू पाने एवं रेस्क्यू करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि विभाग अगलगी की घटनाओं को कम करने के लिए लोगों विभिन्न माध्यमों से जागरूक भी कर रहा है। आग लगने की सूचना मिलते ही टीम बिना देर किए मौके पर रवाना कर दी जाती है।

Avinash Roy

Recent Posts

10 लाख की सुपारी लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे सभी शूटर, कार में मिले शव से खुला सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग का राज

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…

11 घंटे ago

कोरबद्दा गांव में विभिन्न ब्रांड के 50 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी घंटी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…

12 घंटे ago

दलसिंहसराय के ऋषभ बरनवाल ने चार्टेड अकाउंटेंट बनकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…

13 घंटे ago

समस्तीपुर की शिक्षिका प्रतीक्षा शुक्ला ने राज्य स्तर TLM मेला 3.0 में लहराया परचम, टाॅप-10 में बनायी जगह

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…

14 घंटे ago

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

17 घंटे ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

19 घंटे ago