Bihar

राहुल गांधी 18 जनवरी को बिहार में, कांग्रेस का संविधान सुरक्षा सम्मेलन, लोकसभा चुनाव बाद पहला दौरा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 18 जनवरी को पटना में कांग्रेस के संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। बिहार कांग्रेस की ओर से इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। पटना के एसके मेमोरियल हॉल में राहुल गांधी की सभा का आयोजन किए जाने की संभावना है। इसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के बाद यह उनका पहला बिहार दौरा होगा।

आगामी बिहार दौरे के तहत राहुल गांधी पार्टी के सदाकत आश्रम स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय भी जाएंगे और पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी (बीपीसीसी) के मीडिया विभाग के प्रमुख राजेश राठौर ने कहा कि फिलहाल राहुल गांधी के पटना दौरे की विस्तृत जानकारी नहीं मिली है। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश नेताओं ने उनके दौरे की तैयारी शुरू कर दी है। आगामी 10 जनवरी को इस संबंध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक होगी। इसमें राहुल गांधी की सभा के स्थान का फाइनल किया जाएगा।

पूर्व राज्यसभा सांसद और प्रस्तावित कार्यक्रम के सह-संयोजक अली अनवर अंसारी ने कहा कि मुख्य कार्यक्रम एसके मेमोरियल हॉल में आयोजित होने की संभावना है, जहां राहुल गांधी संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दलितों, महादलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, आदिवासियों, छात्रों और युवाओं के हितों के लिए काम करने वाले दर्जनों सामाजिक संगठन इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के पटना दौरे का विवरण तैयार होने के बाद इसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा। एआईसीसी सचिव शाहनवाज आलम के अनुसार संविधान सुरक्षा सम्मेलन में राहुल गांधी समाज के एक बड़े तबके की समान हिस्सेदारी और उनके अधिकारों की सुरक्षा का मुद्दा उठाएंगे।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी का यह पहला बिहार दौरा होगा। 27 मई 2024 को आखिरी बार वे राज्य के दौरे पर आए थे। उन्होंने पटना के बख्तियारपुर और पालीगंज में महागठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी रैलियां की थीं। बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके मद्देनजर उनका आगामी दौरा अहम माना जा रहा है। राहुल गांधी की पटना में सभा होने से पार्टी कार्यकर्ताओं को नया जोश मिलेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

2 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

7 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में 4 बेड का ICU तैयार, इसी हफ्ते होगा शुभारंभ; विशेषज्ञ डॉक्टर, जीएनम व नर्सिंग स्टाफ की हुई प्रतिनियुक्ति

अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन मकान की छत पर करंट लगने से मजदूर की मौ’त, 8 माह के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के धरमपुर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन…

9 घंटे ago