Samastipur

सिंघिया में उचक्कों ने बाइक की डिक्की तोड़कर उड़ाए चालीस हजार रुपए, पुलिस कर रही जांच

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/सिंघिया :- सिंघिया थाना क्षेत्र में दुर्गा स्थान चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने सोमवार दोपहर एक बाइक की डिक्की तोड़ उचक्कों ने 40,000 हजार रुपए उड़ा लिया। उक्त पैसा एक महिला के समूह लोन का था। जिसे उसने अपने रिश्ते के भतीजे की मदद से निकाला था। इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है। फिलहाल पैसा निकासी में महिला की मदद करने वाले से पुलिस पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, निम्मी गांव निवासी रामबाबू मांझी ने अपने ही गांव की रिश्ते में लगने वाली चाची सीता देवी को एल एंड टी फाइनेंस कंपनी से मिले स्वीकृत समूह लोन का चालीस हजार रुपये पंजाब नेशनल बैंक के नीचे स्थित एल एंड टी फाइनेंस कंपनी के मुख्य ब्रांच से निकाला था। जिसके बाद रुपया बाइक की डिक्की में रख महिला को कुछ देर रुकने की बात कह कर वह बैंक चला गया।

कुछ देर बाद लौटा तो डिक्की खुला पाया और पैसे गायब थे। जिसके बाद उसने चाची से पैसे के बारे में पूछा। पैसे गायब होने की जानकारी मिलते ही महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी। जिससे चौक पर लोगों की भीड़ जुट गई। उसी बीच किसी ने डायल 112 पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिस पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जांच में जुट गई। बताया गया है कि प्रथम दृष्टया पुलिस को पैसा निकालने में मदद करने वाले रामबाबू मांझी पर पैसा गायब करने का शक है। पुलिस उसे थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। थाना अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि रामबाबू संदेह के घेरे में है। जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

1 घंटा ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

2 घंटे ago

दुकानदार को चकमा देकर नकली आभूषण रखकर असली आभूषण चुराने वाली समस्तीपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…

3 घंटे ago

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

14 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

15 घंटे ago