Samastipur

समस्तीपुर में 98 हजार बिना आधार वाले छात्रों का 15 दिनों में कार्ड बनाने का निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने जिले के लगभग 98 हजार सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के छात्रों का आधार कार्ड पंद्रह दिनों के अंदर बनवाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत राज्य के सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में कुल 1,80,94,377 बच्चें नामांकित है एवं इन बच्चों के आंकड़ों की प्रविष्टि ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर हो चुकी है।

इन नामांकित बच्चों में से 1,58,16,696 बच्चों के पास ही आधार कार्ड उपलब्ध है, जबकि 22,77, 681 बच्चें नामांकित तो है, परंतु इनका आधार कार्ड नहीं है। डीईओ को प्रेषित पत्र में उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली लाभुक आधारित योजनाओं का लाभ देने के लिए बच्चों का आधार कार्ड होना अनिवार्य है।

ऐसे में आवश्यक है कि राज्य के सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में नामांकित बच्चों का शत-प्रतिशत आधार कार्ड बनवाया जाय एवं इसकी प्रविष्टि ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर करायी जाय, ताकि इन बच्चों को लाभुक आधारित योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।बता दें कि जिलों से समीक्षा के क्रम में यह ज्ञात हुआ है कि जन्म-प्रमाण पत्र बनाने की वर्तमान जटिल प्रक्रिया के कारण आधार पंजीयन में विलम्ब हो रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

6 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

6 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

8 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

8 घंटे ago