Samastipur

समस्तीपुर में सड़क हादसों में दो की मौ’त; एक सब्जी लेकर लौट रहा था वहीं दूसरा अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। घटना मुसरीघरारी और मोहनपुर थाना क्षेत्र में घटी। दोनों शव को पुलिस ने जब्त‌ कर गुरुवार की रात पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया। रात में ही दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

बताया गया कि मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा गांव के रहने वाले अखिलेश महतो शाम में सब्जी लाने के लिए गए थे। सब्जी लेकर जब वह घर लौट रहे थे इसी दौरान एक ट्रक ने उन्हें ठोकर मार दी। इस घटना में मौके पर उनकी मौत हो गई। भतीजा सौरव कुमार ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया है।

अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था युवक

दूसरी घटना जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के सरारी घाट पर गंगा नदी किनारे अंतिम संस्कार में शामिल होने गए। एक युवक सड़क पार करने के दौरान हादसे का शिकार हो गया। मृतक के पिता देवनाथ महतो ने बताया कि गांव में ही एक पड़ोसी की मौत हो गई थी। जिसके अंतिम संस्कार में जाने के लिए सभी लोग एक बस पर सवार होकर गए थे।

बस से उतरने के बाद उनका पुत्र प्रमोद सड़क पार कर रहा था इसी दौरान एक बस आ गई इसके चपेट में वह आ गया। जहां से उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद में मोहनपुर थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए रात सदर अस्पताल भेजा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

20 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

22 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago