Samastipur

CM के संभावित कार्यक्रम की तैयारी में जुटा समस्तीपुर शिक्षा विभाग, चार स्थलों को किया गया चिन्हित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समस्तीपुर में संभावित यात्रा कार्यक्रम की तैयारी में शिक्षा विभाग जुट गया है। कार्यक्रम को लेकर डीईओ कामेश्वर गुप्ता ने शिक्षा विभाग के सभी डीपीओ के अलावा प्रखंड स्तरीय अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। ये अधिकारी जिले के प्रखंडों में चिंहित स्थलों के लिए नोडल अधिकारी व सहायक नोडल अधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किए गए हैं। सहायक नोडल अधिकारी संबंधित प्रखंड बीईओ, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, कनीय अभियंता, प्रखंड साधनसेवी बनाए गए हैं।

डीईओ कार्यालय के सभी संभागों के शिक्षा डीपीओ को प्रस्तावित स्थलों पर आवश्यक तैयारी के लिए नोडल अधिकारी तथा प्रखंड स्तरीय शिक्षा अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। जिन प्रस्तावित स्थलों के लिए ये प्रतिनियुक्त हए हैं उनमें वारिसनगर प्रखंड में शेखोपुर वार्ड 3, कल्याणपुर प्रखंड में मुक्तापुर मोईन वार्ड 6, दलसिंहसराय प्रखंड में पांड व उजियारपुर प्रखंड में नाजीरपुर वार्ड 7 स्थल शामिल हैं।

इन सभी अधिकारियों को उक्त प्रखंडों के स्कूलों में आधारभूत संरचना, मध्याह्न भोजन का संचालन, स्कूलों का संचालन, साफ-सफाई, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि का सख्ती से अनुपालन कराते हुए मानक के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित कराने की जिम्मदारी सौंपी गई है। इस क्रम विद्यालय शिक्षा समिति व ग्रामीणों से बातचीत करते हुए किसी भी प्रकार की समस्याओं का निराकरण कराना है।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

4 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

5 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

5 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

10 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

17 घंटे ago