Samastipur

BPSC टीचर बनी पत्नी तो पति को सताने लगा छोड़ने का डर, अवैध संबंध के शक में गोली मारकर कर दी ह’त्या, उससे पूर्व बनायी थी दो योजना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत अजनौल के खोकसाहा निवासी शिक्षिका मनीषा कुमारी की हुई गोली मारकर हत्या मामले के पुलिस ने खुलासा कर लिया है। शिक्षिका की हत्या उसके पति अनीश कुमार ने ही साजिश के तहत गोली मारकर कर दी। पूरे घटना को चालाक पति ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर जमीनी विवाद का रूप देने का भरपूर कोशिश की। लेकिन, मामला कुछ और ही निकला।

शिक्षिका का दूसरे से अवैध संबंध होने की शक पर पति अवनीश ने गोली मार कर हत्या कर दी। इस हत्या कांड में पुलिस ने मृतक शिक्षिका मनीषा कुमारी के पति अनीश कुमार, ससुर नरेश कुमार साह, सास सुनैना देवी, हथियार एजेंट बेगूसराय जिला के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी गणेश महतो के पुत्र ललन कुमार, हथियार के आपूर्तिकर्ता दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा निवासी राजन कुमार के पुत्र हर्षित राज को हत्या में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने हत्या कांड का खुलासा करते हुए दलसिंहसराय थाना पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि शिक्षिका मनीषा कुमारी की हत्या की घटना के बाद घटना स्थल पर निरीक्षण और ससुराल वालों से लिए बयान में भिन्नता होने के बाद पुलिस ने जमीनी विवाद के साथ दूसरे एंगल पर अनुसंधान शुरू किया। इस दौरान शिक्षिका के पिता राज कुमार साह के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए शिक्षिका के पति अनीश कुमार और ससुर नरेश कुमार साह को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अनीश ने हत्या में अपनी संलिप्त स्वीकार कर ली।

अनीश के निशानदेही पर ही उसी के घर के छज्जे पर मोजा के साथ बोरे में छुपा कर रखी गई देसी पिस्टल, दो मैगजीन के साथ चार गोली पुलिस ने बरामद किया। हत्या के दौरान उपयोग की गई गोली का खोखा भी मैगजीन ने फंसा हुआ था। डीएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान अनीश ने बताया कि उसकी शिक्षिका पत्नी मनीषा कुमारी की नौकरी होने बाद वह सरायरंजन प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय दुनिया टोली मणिका में पढ़ाने को लेकर खेतापुर गांव में डेरा रहकर रहने लगी थी। जिसके बाद वह मुझसे दूर-दूर रह रहने लगी। जिसके बाद मुझे उस पर किसी दूसरे पुरुष के साथ अवैध संबंध होने का शक हुआ।

इसी शक होने को लेकर कई बार हम दोनों में विवाद भी हुआ था। जिसके बाद मेरे दबाव पर वह तीन माह पहले मेरे घर खोकसाहा में आकर रहने लगी। यही से वह आना-जाना करती थी। शक बरकरार था, विवाद होता रहता था। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने इस हत्या कांड शामिल लोगों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी टीम ने थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन, डीआईयू शाखा के प्रभारी पुनि अजित कुमार, अपर थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी, दारोगा रंजीत कुमार प्रणय कुमार, सहित पुलिस बल शामिल थे। गिरफ्तार सभी आरोपी पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

हत्या से पूर्व पति ने बनाई थी दो योजना :

शिक्षिका की हत्या को लेकर पति अनीश कुमार ने दो योजना बनाई थी। पुलिस को उन्होंने बताया कि शक पर उसने अपने पिता का सहयोग लेकर उसकी हत्या की योजना पिछले तीन माह से बना रहे थे। दस दिन पूर्व हत्या को लेकर एक पिस्टल की खरीदारी एजेंट गोविंदपुर निवासी ललन कुमार से माध्यम से 33 हजार 8 सौ रुपये में की। जिसके बाद शिक्षिका पत्नी से हथियार के बल पर एक सुसाइड नोट भी लिखवाया। जिसके बाद उसने आत्महत्या नहीं की, तो उसे गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या पूर्व दो योजना बनाई थी। एक योजना सुसाइड व दूसरी योजना जमीनी विवाद। योजना के अनुसार मिथिलेश महतो से जमीनी विवाद को लेकर पिता नरेश साह से एक आवेदन 20 दिसंबर को थाना भेजा था। ताकि हत्याकांड को जमीनी विवाद का रंग दिया जा सके। पत्नी पर सुसाइड का दबाव बनाने की भरपूर कोशिश की थी। लेकिन उसने नहीं माना। जिसके बाद उसे गोली मार कर हत्या करनी पड़ी।

DSP ने किया मामले का उद्भेदन, देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

1 घंटा ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

1 घंटा ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

2 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चौथी जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, Result हुआ जारी…

समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

7 घंटे ago